Close Menu
    What's Hot

    जसकरण हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को…

    June 21, 2026

    16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

    June 21, 2026

    पंजाब सरकार ने 2437 अप्रेंटिस ट्रेनी को पीएसपीसीएल में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026

      सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

      June 20, 2026

      12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

      June 20, 2026

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

      June 20, 2026

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»खादी ग्रामोद्योग में चैयरमेन रहते वक्त वीके सक्सेना ने ढ़ाई लाख घोस्ट कारीगरों के नाम पर किया करोड़ों का घोटाला- संजय सिंह
    Breaking News

    खादी ग्रामोद्योग में चैयरमेन रहते वक्त वीके सक्सेना ने ढ़ाई लाख घोस्ट कारीगरों के नाम पर किया करोड़ों का घोटाला- संजय सिंह

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 8, 2022No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि केवीआईसी में वीके सक्सेना के चैयरमेन रहते वक्त 2.62 लाख घोस्ट कारीगर मौजूद थे। जिनके नाम पर वीके सक्सेना ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया। केवीआईसी के 4.55 लाख कारीगरों में से 1.93 लाख  का ही खाता खुला था, बाकि 2.5 लाख से अधिक घोस्ट कर्मचारियों को हर महीने नगद भुगतान किया गया। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि कारीगरों को कोई भी भुगतान कैश में ना किया जाए। इसके बावजूद नगद भुगतान किया जाता रहा। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने जांच में कहा कि घोस्ट कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों रुपए बांट दिए गए हैं। बिना रिकॉर्ड के अज्ञात लोगों के नाम पर पैसा बांटा गया।‌ सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने जांच में पूछा कि जब खाते में दो से तीन लाख रुपए थे तो तीन करोड़ का चेक कैसे काट दिया। जब सेंट्रल विजलेंस कमीशन ने पूछा कि चैक किससे काटा दिखाइए तो कहा कि चाय गिरने से चैक बर्बाद हो गया। खादी कमीशन के तत्कालीन सदस्य राजेंद्र प्रताप गुप्ता ने कहा कि केवीआइसी, न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर नगद में भुगतान कर रहा है। इसके अलावा गेस्ट हाउस होने के बावजूद 2018 में 23 करोड़ का नया गेस्ट हाउस खरीदने की योजना बनाई गई।‌ जिसका तत्कालीन सदस्य राजेंद्र प्रताप गुप्ता ने विरोध किया कि केवीआइसी की हालत खराब है

    केंद्र की मोदी सरकार ऐसे भ्रष्ट एलजी को हटा कर गिरफ़्तार करे। 2.5 लाख कारीगरों का पैसा खाने की सीबीआई-ईडी जांच करे। उन्होंने कहा कि जब एलजी के भ्रष्टाचार की पोल खोलते हैं तो नोटिस भेजते हैं। मैं ऐसे नोटिसों को 10 बार फाड़ता हूं, वीके सक्सेना के सभी घोटालों को खोलूंगा।

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आज महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह मामला किसी सामान्य व्यक्ति के खिलाफ नहीं है बल्कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिल्ली के अंदर बनाए गए एक भ्रष्ट एलजी के खिलाफ है। यह भ्रष्टाचार उस वक्त एलजी ने किया जब वो केवीआईसी के अध्यक्ष थे। खादी के अंदर लाखों की संख्या में कारीगर कपड़े बुनने सहित तमाम काम करते हैं। उनकी संख्या करीब 4.55 लाख के करीब हैं, जो खादी में सिलाई- बुनाई का काम करते हैं। इन कारीगरों के भुगतान में अरबों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। 

    उन्होंने कहा कि कारीगर हाई कोर्ट पटना में याचिका दायर करते हैं कि हमारा कोई भी भुगतान खादी के नियमों और आदेशों के बावजूद बैंक के माध्यम से अकाउंट में नहीं किया जा रहा है। हाई कोर्ट पटना ने 2016 में आर्डर दिया कि कारीगरों का कोई भी भुगतान कैश में ना किया जाए। पटना हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद 22 सितंबर 2017 को खादी के निदेशक आदेश देते हैं कि मामलों के निस्तारण के लिए फैसला लिया गया है कि इस टाइम लिमिट को 1 महीने और बढ़ा दिया जाए। 

    सासंद संजय सिंह ने कहा कि इस पत्र से यह साबित हो रहा है कि कैश में पेमेंट केवीआइसी करता रहा है, जिसके उस वक्त वीके सक्सेना चैयरमेन थे। इसके बाद राजेंद्र प्रताप गुप्ता जो कि खादी कमीशन के सदस्य थे। उन्होंने 25 सितंबर 2017 को ट्वीट किया और इस ट्वीट में क्या लिखा मुझे शिकायत मिली है कि केवीआइसी, न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर रहा है और नगद में भुगतान कर रहा है। यह कैशलेस का पूरी तरह से उल्लंघन है। अब सबसे चौंकाने वाला तथ्य आपके सामने रखने जा रहे हैं। खादी के 4.55 लाख कारीगरों में से मात्र 193598 कारीगरों का अकाउंट खोला गया। लगभग 2.62 लाख कारीगरों का अकाउंट खोला ही नहीं गया, यानी कि ढाई लाख घोस्ट कर्मचारी थे। जिनका कोई अता पता नहीं था। केवाईसी के तत्कालीन अध्यक्ष वीके सक्सेना द्वारा ढाई लाख कर्मचारियों का पैसा खा लिया गया।

    उन्होंने कहा कि इसकी जांच सेंट्रल विजिलेंस कमीशन से हुई। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने जांच पड़ताल में कहा कि इस तरह की शिकायत है कि घोस्ट कर्मचारी सिस्टम में मौजूद हैं। जिनके नाम पर करोड़ों रुपए बांट दिए गए हैं। बिना रिकॉर्ड के अज्ञात लोगों के नाम पर पैसा बांट दिया गया। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने जब जांच की तो सामने आया जिस अकाउंट में दो-तीन लाख रुपए है, उससे तीन करोड़ का चैक काट दिया गया। क्योंकि जांच शुरू हो गई है तो आनन फानन में किसी के भी नाम पर चेक काट दीजिए। जब सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने कहा कि आपके अकाउंट में दो-तीन लाख रुपए थे तो तीन करोड़ का चेक कैसे काट दिया, तो बोले कि पोस्ट डेटेड चेक काट दिया। जब सेंट्रल विजलेंस कमीशन ने कहा कि चेक किससे काटा है वो दिखाइए तो वह कहते हैं कि चाय गिरने से चैक बर्बाद हो गया। ये बात वीके सक्सेना के केवीआइसी के अध्यक्ष रहते हुए सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने कहीं। 

    संजय सिंह ने कहा कि इसके अलावा 23 करोड़ रुपए का गेस्ट हाउस बनाने के लिए फ्लैट खरीदने का मामला है। इसमें 6 मार्च 2018 को जब 23 करोड़ का फ्लैट खरीदने की योजना बनाई गई। उसमें तत्कालीन सदस्य राजेंद्र प्रताप गुप्ता ने काफी ऑब्जेक्शन किए। उन्होंने कहा केवीआइसी की हालत खराब है। हमारे पास पहले से गेस्ट हाउस है तो आप दिल्ली के अंदर 23 करोड़ का गेस्ट हाउस और फ्लैट क्यों खरीदने जा रहे है। वह फ्लैट खेल गांव में खरीदा जा रहा था। मेरा इन सारे कागजातों के आधार पर कहना है कि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना एक महाभ्रष्ट बेईमान और नंबर 1 के भ्रष्ट व्यक्ति हैं। ऐसा भ्रष्टाचारी व्यक्ति जो केवीआइसी का अध्यक्ष रहते हुए ढाई लाख कर्मचारियों का पैसा खा जाता है। ऐसा भ्रष्ट व्यक्ति जो खादी जैसी पवित्र संस्था को लूटपाट का अड्डा बना देता है। ऐसे भ्रष्टाचारी व्यक्ति को नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली का एलजी क्यों बनाया। क्या आपको पूरे हिंदुस्तान में एक भी ईमानदार आदमी नहीं मिला? इसकी सीबीआई और ईडी से जांच होनी चाहिए। एलजी को गिरफ्तार करके जेल में डालना चाहिए। 

    उन्होंने कहा क्योंकि जब वीके सक्सेना का भ्रष्टाचार खोलो तो नोटिस भेजता है। वीके सक्सेना से मैं कहना चाहता हूं कि भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है। देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य होने के नाते मुझे सच बोलने का अधिकार है। भ्रष्ट व्यक्ति के नोटिस भेजने से मैं डरने और रुकने वाला नहीं हूं। ऐसे नोटिसों को 10 बार फाड़ कर में फेंकता हूं। अगर सोचते हो कि तुम भ्रष्टाचार और लूट करोगे और तुम्हारे इन भ्रष्टाचारियों को इन नोटिसों के नीचे दबा लोगे तो यह संभव नहीं है। वीके सक्सेना के सभी घोटालों को मैं खोलूंगा। ढाई लाख कारीगरों की लूट का पैसा वीके सक्सेना कहां रखा है इसकी भी सीबीआई-ईडी से जांच होनी चाहिए।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
    Next Article कोरोना के नए मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता, 6 हजार से ज्यादा पहुंचा आंकड़ा, एक्टिव केस में कमी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

    June 21, 2026

    सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

    June 20, 2026

    12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

    June 20, 2026

    PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

    June 20, 2026

    महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

    June 20, 2026

    स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

    June 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    जसकरण हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को…

    By श्वेता चौहानJune 21, 2026

    Punjab News: मोगा जिले के समालसर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सुखनंद…

    16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

    June 21, 2026

    पंजाब सरकार ने 2437 अप्रेंटिस ट्रेनी को पीएसपीसीएल में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय

    June 20, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.