नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस मेगा इवेंट में टीम की ओपनर शेफाली वर्मा गजब का ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्ले से धमाका किया और जरूरत के समय विकेट भी चटकाए. उन्होंने इस दौरान महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया. एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने बल्ले से जोर पर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ा.
एशियन गेम्स 2026 के दौरा शेफाली वर्मा का बल्ला जमकर चला. टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए और टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई. 3 मैच खेलकर शेफाली ने 188 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतकीय पारी भी खेली. शेफाली महिला टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईडर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बन गई. उन्होंने वोल्वार्ड्ट के 824 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा. श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उतरने से पहले रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 10 रन की जरूरत थी. भारतीय बल्लेबाज ने अपनी पारी की सातवीं गेंद पर 10वां रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली. इसके साथ ही 2026 में उनके T20I रनों की संख्या 825 हो गई.
WINNERS again! 🥳
Gold medallists #TeamIndia are joined by Indian Olympic Association President Ms P.T. Usha during the victory celebrations 🙌#AsianGames | @PTUshaOfficial pic.twitter.com/FinQ5rIOAg
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
शेफाली वर्मा का 2026 में भारत के लिए यह 24वां T20I मुकाबला था. उन्होंने टीम से बाहर होने के बाद जोरदार वापसी की है. अब तक इस कैलेंडर ईयर में सात अर्धशतक और एक शतक लगा चुकी हैं. श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 2 रन से फिफ्टी लगाने से चूक गईं. अगर उनका अर्धशतक पूरा हो जाता तो एक कैलेंडर ईयर में 9 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला T20I खिलाड़ी बन जाती.
शेफाली का हालिया फॉर्म में बेहद शानदार है. पिछले चार T20I मुकाबलों में उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है. एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ भी उन्होंने महज 15 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाया था जबकि सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ शतक ठोक डाला.एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा महिला T20I रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में शेफाली और वोल्वार्ड्ट के बाद हांगकांग की नताशा माइल्स, UAE की ईशा ओजा और हांगकांग की यास्मिन दासवानी का नाम आता है.

