BJP appoints party in-charges: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत पार्टी राज्यों के प्रभारी नियुक्त कर रही है। स्मृति ईरानी को हरियाणा, राम माधव को उत्तराखंड, हरीश द्विवेदी को कर्नाटक और श्रीकांत को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
- विनय सहस्रबुद्धे को बीजेपी की दिल्ली इकाई का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जामयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।
- विनोद तावड़े को यूपी का प्रभार सौंपा गया है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और आनंद को सह प्रभारी बनाया गया है।
- बीजेपी ने संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि कविता पाटीदार एवं कुलजीत चहल को सह प्रभारी बनाया गया है।
- बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित मालवीय, सदानंद तनावड़े और कमलजीत सहरावत को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. भोला सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा में अब भाजपा की अध्यक्ष और प्रभारी दोनों महिलाएं हैं।
- हरियाणा से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। भाटिया को अगस्त में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।
- हरियाणा से राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा को तेलंगाना का सह प्रभारी बनाया गया है।
Bharatiya Janata Party appoints party in-charges and co-incharges for various States and UTs pic.twitter.com/TjLweCdVmI
— ANI (@ANI) September 23, 2026
भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल में कई राज्यों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को भी संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

