नई दिल्ली. महिला प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के नए हेड कोच का ऐलान कर दिया. गुरुवार, 24 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच ल्यूक विलियम्स को ये जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की. लिसा केइटली इससे पहले टीम की कमान संभाल रही थीं. उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड की जिम्मेदारी संभाली.
ल्यूक विलियम्स इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम के हेड कोच रह चुके हैं. उनकी कोचिंग में टीम ने 2024 में अपना पहला WPL खिताब जीता था. 2025 सीजन के बाद उन्होंने RCB का साथ छोड़ दिया था. उन्होंने महिला बिग बैश लीग (WBBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स करार को प्राथमिकता दी. मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद विलियम्स ने कहा कि वह टीम का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करने को लेकर भी खुशी जताई. विलियम्स ने कहा कि टीम के पास मिलकर कुछ खास तैयार करने और आक्रामक क्रिकेट खेलने का शानदार मौका है.
🗣️ A special message from Aapla new women’s team Head Coach Luke Williams! 😍
We can’t wait to see you soon in Mumbai too! 😁 pic.twitter.com/D9PUo19APi
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 24, 2026
विलियम्स के पास क्रिकेट टीम को कोचिंग देने का लंबा अनुभव है. उनकी कोचिंग में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 2022 और 2023 में लगातार दो WBBL खिताब जीते. साल 2023 में सदर्न ब्रेव की टीम ने द हंड्रेड का खिताब जीता था. तब विलियम्स टीम में चार्लोट एडवर्ड्स उनकी सह कोच की भूमिका निभा रही थी. विलियम्स ने इंग्लैंड महिला टीम के असिस्टेंट कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं.
महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने प्रदर्शन शानदार रहा है. साल 2023 और 2025 में टीम ने दो बार WPL का खिताब जीता है. RCB ने 2024 और 2026 में ट्रॉफी अपने नाम की. 2026 सीजन मुंबई के लिए निराशाजनक रहा और टीम पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. मुंबई की टीम में हरमनप्रीत कौर और नेट साइवर-ब्रंट जैसी शानदार खिलाड़ी हैं. दोनों ने 300 से ज्यादा रन बनाए. गेंदबाजी में अमेलिया केर टीम की सबसे सफल गेंदबाज रहीं.

