नई दिल्ली. टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए वेस्टइंडीज सीरीज खास होने वाली है. उनको लंबे समय बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी का मौका मिला है. रविवार (27 सितंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उनका खेलने पक्का है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका होगा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के दौरान जडेजा उनके ही महान गेंदबाज का रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाला हैं. 37 साल के स्पिन पहले वनडे में एक विकेट हासिल करते ही नया कारनामा अंजाम देंगे. वह पूर्व कैरेबियाई तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श को पीछे छोड़ देंगे. उनके नाम भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. कर्टनी वॉल्श ने 1985 से 1999 के बीच भारत के खिलाफ 38 वनडे मैच खेले और 44 विकेट अपने नाम किए. जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 वनडे मैचों में अब तक 44 बल्लेबाजों का शिकार किया है. इस समय जडेजा संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं, एक विकेट लेते ही वह वॉल्श से आगे निकल जाएंगे.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेली गई वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जडेजा और वॉल्श पहले नंबर पर हैं. इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का नाम आता है. तीसरे नंबर पर दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले हैं. कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 43 विकेट लिए, जबकि कुंबले ने 41 विकेट हासिल किए.
वनडे में अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो यहां पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज का नाम है. पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम नंबर एक पर हैं. उन्होंने 1985 से 2002 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 वनडे मैच खेले और कुल 89 विकेट चटकाए. किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज के नाम दर्ज है. मुथैया मुरलीधरन ने पाकिस्तान के खिलाफ 65 वनडे मैचों में 96 विकेट हासिल किए थे.

