मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब 5 बार मुंबई इंडियंस को जिताने वाले रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम की कमान संभालेंगे. 27 नवंबर, शुक्रवार को टीम ने इसका ऐलान किया. रोहित शर्मा IPL 2027 सीजन में टीम की कप्तानी करेंगे. फ्रेंचाइजी अपने 20वें ऐतिहासिक सीजन का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है. टीम के सबसे लोकप्रिय और सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा एक बार फिर ब्लू एंड गोल्ड टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे.
टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स इलेवन में ट्रेड किए जाने के बाद उनकी जगह खाली हो गई थी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने दोबारा से रोहित शर्मा को ही टीम का कप्तान बनाने का फैसला लिया. पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. पिछले सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद से ही हार्दिक पंड्या को रिलीज किए जाने की खबर सामने आ रही थी.
The story 𝗼𝗳 𝗖𝗮𝗽𝘁𝗮𝗶𝗻 𝗥𝗼𝗵𝗶𝘁 𝗦𝗵𝗮𝗿𝗺𝗮 is far from over 💙
The 5️⃣-time title-winning skipper is back at the helm for @mipaltan for #TATAIPL 2027 🫡
@ImRo45 https://t.co/tMeaaXVyU2
— IndianPremierLeague (@IPL) November 27, 2026
मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा का सफर बेहद खास रहा है. साल 2011 में फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद से ही वह टीम की कई बड़ी उपलब्धियों का हिस्सा रहे हैं. उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच IPL खिताब जीते.
Aala re aala, Mumbai cha Raja aala! 👑
Mumbai Indians cha captain, Rohit Hitman Sharma aala! 💙#MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/lDgSubCjX7
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
नीता एम. अंबानी ने क्या कहा?
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने कहा, “हमने 2011 में रोहित के लिए बोली लगाई थी और उसी पल से वह मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन गए. मुझे आज भी वह युवा रोहित याद हैं, जो हमारी टीम से जुड़े थे. उन्हें पिछले कई सालों में एक क्रिकेटर, चैंपियन और लीडर रूप में आगे बढ़ते देखना हमारे लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात रही है.”

