नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबल आज होगा. मैदान पर एक बार फिर से फैस को रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी नजर आएगी. तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में मैदान पर उतरते ही कई बड़े रिकॉर्ड विराट कोहली अपने नाम करने के इरादे से खेलेंगे. उनके पास एक दो नहीं बल्कि चार रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 43 मैचों की 41 पारियों में 66.50 की औसत से 2261 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं. अपने घर पर खेलते हुए उनका इरादा फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करने का होगा. गेंदबाजों को बाउंड्री पार पहुंचाने के लिए कोहली तैयार हैं.
वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली सिर्फ सचिन तेंदुलकर के पीछे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान उनके पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के बाद कोहली 15 हजार वनडे रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाजी बनेंगे. इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं. कोहली ने अब तक 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 58.59 की औसत से 14941 रन बनाए हैं. उनके नाम 54 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं. सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है.
37 साल के विराट कोहली की नजर इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक पूरे करने के रिकॉर्ड पर भी है. उन्होंने अब तक कुल 85 शतक बनाया है. वो 100 शतक पूरा करने से 15 कदम की दूरी पर हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने41 पारियों में 9 शतक लगाए हैं. खास बात यह है कि तिरुवनंतपुरम में विराट कोहली अभी तक वनडे में आउट भी नहीं हुए हैं.
विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम में अब तक दो वनडे मैच खेले हैं. दोनों पारियों में कुल 199 रन बनाए हैं. इस दौरान वह नॉटआउट रहे हैं. जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर 110 गेंद में नाबाद 166 रन की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान 13 चौके और 8 छक्के लगाए थे. इस मैदान पर अपने नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड को विराट बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.
विराट कोहली के पास लिस्ट-ए क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. कोहली के नाम फिलहाल इस फॉर्मेट में 59 शतक हैं. सचिन के नाम 60 लिस्ट-ए शतक का रिकॉर्ड दर्ज है. यानी दो और शतक लगाते ही कोहली सचिन के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे.
घर में इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी ठोकने के मामले में सचिन तेंदुलकर से विराट कोहली पीछे हैं. 1 सेंचुरी जमाकर उनके बराबर पहुंच इस रिकॉर्ड पर भी अपनी नाम लिखना चाहेंगे. कोहली ने घरेलू मैदान पर अब तक 41 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं. सचिन के नाम घर में 42 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं. ऐसे में विराट इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो शतक दूर हैं.

