नई दिल्ली. वेस्टइंडीज वनडे सीरीज पंजाब के खिलाड़ी नमन धीर के लिए यादगार बन गई. तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में उनको डेब्यू का मौका मिला. पंजाब के 26 साल क्रिकेटर को घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन का इनाम कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने दिया. रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में नमन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया.
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेलने वाले नमन धीर को वनडे डेब्यू का मौका मिल गया. टॉस से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने उनकी पहली इंडिया कैप सौंपी.दोनों पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट में साथ खेलते हैं. नमन धीर को चयनकर्ताओं ने पहली बार टीम इंडिया में जगह दी थी. अब सीरीज के पहले ही मुकाबले में उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिल गया है. भारत के लिए डेब्यू से पहले नमन ने 14 लिस्ट-ए मैच खेले थे. 11 पारियों में उनके नाम 351 रन हैं, जबकि उन्होंने सात विकेट भी हासिल किए हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 97 रन है.
Nothing tops this feeling 🤌💙
📸 Naman Dhir receives his maiden ODI cap from skipper Shubman Gill 🧢
Drop a 💙 in the replies to wish him the very best on his international debut 👇🇮🇳#TeamIndia | #INDvWI pic.twitter.com/qgCRZN7ujo
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
बात करें नमन ने पंजाब, इंडिया ए और मुंबई इंडियंस के लिए किए गए प्रदर्शन की तो उन्होंने 20 फर्स्ट-क्लास और 61 टी20 मैच भी खेले हैं. इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में नमन धीर साल 2024 से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं. अब तक खेले कुल 37 मैचों में उन्होंने 710 रन बनाए हैं. 2026 के IPL सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सभी 14 मैच खेले और 318 रन बनाए.
#TeamIndia‘s Playing XI that will take the field today 🙌
Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#INDvWI pic.twitter.com/JBXg1CJXoC
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम सलेक्शन से पहले नमन शेरे ए पंजाब टूर्नामेंट में जमकर रन बनाए थे. सितंबर की शुरुआत में खेले गए टी20 लीग उन्होंने अमृतसर सूरमास के लिए खेला था. उन्होंने 10 मैचों में 72.78 की औसत और 217.61 के स्ट्राइक रेट से 655 रन बनाए. इसमें 8 सितंबर को मोहाली के PCA स्टेडियम में खेली गई तूफानी शतकीय पारी ने धमाका कर दिया. मोहाली किंग्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों पर 173 रन की तूफानी पारी खेली थी.
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा।
जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

