Ranji Trophy 2026: बंगाल क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के लिए दोहरी खुशी की खबर आई. पहले जेल से जमानत पर छूटे अब उनकी रणजी टीम में वापसी भी हो गई है. पिछले महीने ही उनको रेप और शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने समेत गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया था. उन आरोपों में जमानत मिलने के एक सप्ताह बाद अभिषेक पोरेल को बंगाल की टीम में शामिल किया गया है. रणजी ट्रॉफी से पहले गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में होने वाले प्रैक्टिस मैचों के लिए बंगाल के 16 सदस्यीय दल में जगह मिली है.
अभिषेक पोरेल के लिए पिछले कुछ महीने मुश्किल गुजरे हैं. उनको एक मेडिकल की छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप में एक महीने से ज्यादा जेल में रहे. इसी महीने की 18 तारीख को उन्हें जमानत मिली थी. अभिषेक को 11 अगस्त को कई गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था.यह मामला एक युवा मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद सामने आया था. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि क्रिकेटर ने शादी का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाए. महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि पोरेल ने उसकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया.
क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 19 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. इनमें ज्यादातर धाराएं गैर-जमानती थीं. 11 अगस्त को अभिषेक के मामले की करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश दिया था. उस समय मागरा पुलिस ने जस्टिस सौगत भट्टाचार्य को पोरेल की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी. उन्हें इसके बाद चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया था. यहां अदालत ने पुलिस को उनके कब्जे में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच करने का निर्देश दिया था.
शिकायतकर्ता ने पोरेल की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले मागरा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी. क्रिकेटर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था. पोरेल ने गिरफ्तारी से पहले इन आरोपों से इनकार किया था. पुलिस ने मामले में पोरेल के एक अन्य दोस्त और शिकायतकर्ता महिला को भी गिरफ्तार किया था.
सुदीप चटर्जी (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, अंकुर पॉल, अंकित शुक्ला, सुमंत गुप्ता, शुभम चटर्जी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), प्रदीप्त प्रमाणिक, करण लाल, आमिर गनी, सौम्यदीप मंडल, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद कैफ, गीत पुरी और ईशान पोरेल।

