Close Menu
    What's Hot

    Watch Video Mohammed Siraj Crying: क्या रो रहे थे मोहम्मद सिराज? आंखों पर पहना काला चश्मा, मुरली कार्तिक ने बताई सच्चाई | Sports

    November 27, 2026

    Punjab News: अकाली दल के पूर्व नेता डॉ. निशान सिंह कांग्रेस में शामिल हुए

    November 27, 2026

    अभी घर खरीदें या नहीं? रियल एस्टेट बाजार का सेंटीमेंट स्कोर बढ़कर हुआ 56, क्या है इसका मतलब?

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए वेदर अपडेट | National

      November 27, 2026

      Supreme Court News: फिर जेल जाएंगे बाहुबली नेता आनंद मोहन ! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई, करना होगा सरेंडर | National

      November 26, 2026

      Mumbai News: मुंबई की मेयर, BMC ऑफिस और अमिताभ बच्चन के बंगले को फिर बम से उड़ाने की धमकी | National

      November 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Watch Video Mohammed Siraj Crying: क्या रो रहे थे मोहम्मद सिराज? आंखों पर पहना काला चश्मा, मुरली कार्तिक ने बताई सच्चाई | Sports
    खेल

    Watch Video Mohammed Siraj Crying: क्या रो रहे थे मोहम्मद सिराज? आंखों पर पहना काला चश्मा, मुरली कार्तिक ने बताई सच्चाई | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में लगातार दूसरे मुकाबले में मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका नहीं मिला. कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. सिराज को लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रखे जाने के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व क्रिकेटरों ने टीम मैनेजमेंट के इस रवैये पर चिंता जताई है. उनका मानना है कि बार-बार टीम से बाहर किए जाने का सिराज पर भावनात्मक असर पड़ सकता है.

    शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भी सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट में से उन्हें अब तक केवल एक मुकाबला खेलने का मौका मिला है. उन्होंने इस दौरे पर पांचवां वनडे मैच खेला था. भारत के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने सिराज को लगातार बाहर रखने के फैसले की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट को सिराज की फॉर्म पर भरोसा नहीं था. उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर टीम में शामिल ही नहीं करना चाहिए था. कार्तिक ने यह भी कहा कि लगातार नजरअंदाज किए जाने से तेज गेंदबाज को मानसिक और भावनात्मक तकलीफ हो सकती है.

    No Siraj in the XI again! 👀

    Our #ExtraaaInnings panel isn’t mincing words about his omission.

    Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.

    #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.co/MGpL4RReX6

    — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 26, 2026

    सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान जब स्टूडियो में चश्मा पहने सिराज की तस्वीर दिखाई गई. मुरली कार्तिक ने कहा, “क्या वह रो रहे हैं? क्योंकि वह एक भावुक इंसान हैं. कुछ खिलाड़ी टीम से बाहर होने पर भी सहज रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो खेलने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं. उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि उनके पैरों में दर्द है या सिर में। वे मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देते हैं. सिराज भी ऐसे ही खिलाड़ी हैं.”

    कार्तिक ने आगे कहा कि सिराज शायद अपनी निराशा को छिपा रहे हैं, क्योंकि उन्हें कई सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है, जबकि वह खेलने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. उन्होंने कहा, “कई बार आप अपने अंदर की तकलीफ को छिपा लेते हैं. सिराज को वनडे में भी बाहर रखा गया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें आखिरी ऑप्शन के तौर पर मौका मिला. इससे किसी खिलाड़ी को दुख होता है. अगर आपको लगता है कि उनकी फॉर्म अच्छी नहीं है या वह नेट्स में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल करके यहां लाने की जरूरत ही क्या थी?

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News: अकाली दल के पूर्व नेता डॉ. निशान सिंह कांग्रेस में शामिल हुए
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      पहले हटाया फिर किया बहाल…रोहित शर्मा ने दिया पहला रिएक्शन, दोबारा बने मुंबई इंडियन के कप्तान | Sports

      November 27, 2026

      Jaydev Unadkat World Record: जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास! 11वें नंबर पर उतरकर तोड़ा सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेंदबाजों के उड़ाए होश | Sports

      November 27, 2026

      IND vs NZ 2nd Test: दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर बनाए 246 रन, आकाशदीप ने लिए 2 विकेट | Cricket

      November 27, 2026

      Cooch Behar Trophy: कूच बिहार ट्रॉफी के लिए हिमाचल की अंडर-19 टीम, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिला मौका, देखें स्क्वॉड | Sports

      November 26, 2026

      Rising Asia Cup: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी नहीं टाल पाए हार, श्रीलंका की टीम ने रौंदा, फाइनल में बनाई जगह | Sports

      November 26, 2026

      IND vs NZ 2nd Test: क्या सिराज की होगी वापसी! दूसरे टेस्ट की संभावित प्लेइंग इलेवन, कौन जाएगा बाहर? | Sports

      November 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Watch Video Mohammed Siraj Crying: क्या रो रहे थे मोहम्मद सिराज? आंखों पर पहना काला चश्मा, मुरली कार्तिक ने बताई सच्चाई | Sports

      By परवेश चौहानNovember 27, 2026

      नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में लगातार दूसरे मुकाबले में…

      Punjab News: अकाली दल के पूर्व नेता डॉ. निशान सिंह कांग्रेस में शामिल हुए

      November 27, 2026

      अभी घर खरीदें या नहीं? रियल एस्टेट बाजार का सेंटीमेंट स्कोर बढ़कर हुआ 56, क्या है इसका मतलब?

      November 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.