Close Menu
    What's Hot

    चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः BJP के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, पत्नी का टिकट कटा और पति दविंदर सिंह बबला को मिला

    November 28, 2026

    IND vs NZ Test: यशस्वी जायसवाल ने WTC में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड ! विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा | Cricket

    November 28, 2026

    Bisleri Water: अब बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, पहले गोवा में फेल हुआ था सैंपल, चलेगा दूसरा मुकदमा | National

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Bisleri Water: अब बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, पहले गोवा में फेल हुआ था सैंपल, चलेगा दूसरा मुकदमा | National

      November 28, 2026

      Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National

      November 28, 2026

      IMD Weather Update: सर्दी का सितम शुरू, दिल्ली से हिमाचल तक कोहरे का पहरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश | National

      November 28, 2026

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, November 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर फिर चला बुलडोजर, अवैध ढाबों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
    हरियाणा

    दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर फिर चला बुलडोजर, अवैध ढाबों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नूंह: दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे के किनारे बने अवैध ढाबों और होटलों पर प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर इलाके में प्रशासन ने जेसीबी की मदद से एक्सप्रेसवे के आसपास बनाए गए अवैध ढांचों को तोड़ दिया. इस दौरान ढाबों से कुर्सियां, गैस चूल्हे, सिलेंडर और दूसरा सामान भी जब्त किया गया.

    बताया गया कि यह कार्रवाई फिरोजपुर झिरका के एसडीएम की अगुवाई में की गई. मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एनएचएआई के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था.

    हादसों का खतरा बन रहे थे ढाबे
    पुलिस के मुताबिक एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ और आसपास के खेतों में कई लोगों ने बिना अनुमति के ढाबे और होटल बना लिए थे. इन जगहों पर एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले वाहन रुकते थे. इससे सड़क के किनारे अवैध पार्किंग बढ़ रही थी और तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे का खतरा बना रहता था. प्रशासन का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर इस तरह की गतिविधियों से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. इसी वजह से अवैध ढाबों को हटाने का अभियान चलाया गया.

    पहले भी टूट चुके थे ढाबे, फिर खड़े हो गए ढांचे
    पुलिस के अनुसार इन अवैध ढाबों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है. कार्रवाई के बाद कुछ लोगों ने दोबारा अस्थायी ढांचे खड़े कर लिए थे. प्रशासन को सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से इसकी जानकारी मिल रही थी. इसके बाद फिर से अभियान चलाकर इन ढाबों को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान जेसीबी से अवैध निर्माण तोड़े गए। साथ ही वहां रखा सामान भी जब्त कर लिया गया, ताकि लोग दोबारा उसी जगह पर ढाबा शुरू न कर सकें.

    हादसे रोकने के लिए जारी रहेगा अभियान
    नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए अवैध ढाबों और ऐसी दूसरी गतिविधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसी के तहत एसडीएम की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया. प्रशासन और पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को देखते हुए अवैध ढाबों और होटलों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में काम करने वालों को 4 महीने का वर्क फ्रॉम होम, जानें किसे और कब मिलेगा
    Next Article NIA का बड़ा एक्शन, आतंकी साजिश के आरोप में 13 गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से पूर्वोत्तर तक नेटवर्क की जांच | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः BJP के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, पत्नी का टिकट कटा और पति दविंदर सिंह बबला को मिला

    November 28, 2026

    2% Extra SOTR Fund for Local Bodies

    November 28, 2026

    हांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां

    November 28, 2026

    प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए CAQM सख्त, गुरुग्राम और झज्जर के हॉटस्पॉट्स पर चलेगा विशेष अभियान, रैन बसेरों में लगेंगे इलेक्ट्रिक हीटर

    November 28, 2026

    गुरुग्राम में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, वाटिया कंपनी की 545 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्लॉट आवंटन में किया था बड़ा खेल

    November 28, 2026

    हिसार में डिवाइडरों पर किसने लगाए कॉनोकॉर्पस के पेड़? SP ने मांगी जांच रिपोर्ट

    November 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः BJP के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, पत्नी का टिकट कटा और पति दविंदर सिंह बबला को मिला

    By प्रमोद रिसालियाNovember 28, 2026

    चंडीगढ़. सिटी ब्युटीफुल में नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी…

    IND vs NZ Test: यशस्वी जायसवाल ने WTC में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड ! विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा | Cricket

    November 28, 2026

    Bisleri Water: अब बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, पहले गोवा में फेल हुआ था सैंपल, चलेगा दूसरा मुकदमा | National

    November 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.