Close Menu
    What's Hot

    चीमा ने हाई-लेवल मीटिंग में PSPCL कर्मचारियों की मांगों…

    October 1, 2026

    96 साल में पहली बार… इतिहास रचेगी टीम इंडिया, एक ही दिन में 2 इंटरनेशनल मैच, पाकिस्तान से टक्कर | Sports

    October 1, 2026

    ED Action: लुधियाना के उद्योगपति से ₹7 करोड़ की ठगी मामले में ED की कार्रवाई, कोलकाता से आरोपी दबोचा | National

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ED Action: लुधियाना के उद्योगपति से ₹7 करोड़ की ठगी मामले में ED की कार्रवाई, कोलकाता से आरोपी दबोचा | National

      October 1, 2026

      Flydubai Incident: देश के 8 एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल-बॉडी स्कैनर, फ्लाईदुबई घटना के बाद बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था | National

      October 1, 2026

      देशभर में मॉनसून की हो रही विदाई, दिल्ली-एनसीआर में साफ रहेगा मौसम, अब ठंड का होगा एहसास

      October 1, 2026

      जान दांव पर लगाकर इजरायल को 9/11 जैसे हमले से बचाया, PM मोदी ने की तारीफ, जानें कौन हैं भारतीय पायलट स्मित मछार

      October 1, 2026

      त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹62.50 महंगा, दिल्ली में दाम ₹2,810 के पार

      October 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»छात्रों से संवाद, दुगर्म गांव में रात्रि ठहराव, 3 दिन के लिए कहां जा रहे हैं  सीएम सुक्खू
    हरियाणा

    छात्रों से संवाद, दुगर्म गांव में रात्रि ठहराव, 3 दिन के लिए कहां जा रहे हैं  सीएम सुक्खू

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    शिमला. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज यानी 1 अक्टूबर से रोहड़ू और रामपुर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वह दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के बीच रात भी बिताएंगे. इस दौरान ग्रामीणों के साथ भोजन करने के साथ उनकी समस्याएं सुनेंगे और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री  ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत दौरे पर रहेंगे.

    मुख्यमंत्री 1 से 3 अक्टूबर तक रोहड़ू और रामपुर विधानसभा क्षेत्रों में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा जनसभाओं, जनता से संवाद, महिला मंडलों और युवक मंडलों के साथ बातचीत के कार्यक्रम भी निर्धारित हैं. छात्रों के साथ संवाद करेंगे और एंटी-चिट्टा रैली में भी शामिल होंगे.

    रोहड़ू में विभिन्न कार्यक्रम

    सीएम 1 अक्टूबर को शिमला से हेलीकॉप्टर के जरिए रोहड़ू पहुंचेंगे. यहां पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहड़ू में छात्रों से संवाद करेंगे. इसके बाद वह एंटी-चिट्टा रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे और इसमें हिस्सा लेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री चिड़गांव पहुंचेंगे. यहां विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इसके साथ ही जनसभा भी होगी. दोपहर में मुख्यमंत्री संदाशु स्थित बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस में रुकेंगे.

    शाम को मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत भटवारी गांव पहुंचेंगे. यहां वह ग्रामीणों, महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्यों से सीधा संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव भी भटवारी गांव में होगा.

    2 अक्टूबर: गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, रामपुर में जनसंवाद


    Rahul

    2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भटवारी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दोनों नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद वह रोहड़ू पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रामपुर के शिंगला हेलीपैड जाएंगे.

    शिंगला में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और जनता के साथ संवाद करेंगे. इसके बाद तकलेच में संक्षिप्त ठहराव के बाद मुख्यमंत्री अति दुर्गम क्षेत्र काशापाट जाएंगे. काशा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बस स्टैंड पर जनता, महिला मंडल और युवक मंडल से बातचीत करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव पाट गांव में प्रस्तावित है.

    3 अक्टूबर: नोगली में जनसभा, रामपुर में छात्रों से संवाद

    दौरे के अंतिम दिन 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पाट गांव से नोगली पहुंचेंगे. यहां जनसभा का आयोजन होगा. इसके बाद मुख्यमंत्री रामपुर के पदम उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचेंगे और छात्रों के साथ संवाद करेंगे. यहां वह एंटी-चिट्टा रैली को फ्लैग ऑफ करने के साथ इसमें हिस्सा लेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री रामपुर से शिमला लौटेंगे.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleShare Market Crash: विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 570 अंक टूटा, निफ्टी 22,422 पर बंद | business
    Next Article ED Action: लुधियाना के उद्योगपति से ₹7 करोड़ की ठगी मामले में ED की कार्रवाई, कोलकाता से आरोपी दबोचा | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कैथल में ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

    October 1, 2026

    बेबसी, मजबूरी और मर्डरः बिहार से बेटा-बेटी ने ऑनलाइन देखा पिता का अंतिम संस्कार, किशन लाल की अर्थी को नहीं मिला अपनों का कांधा

    October 1, 2026

    पानीत में पुलिस ने चिता से उठाई 20 साल की विवाहिता की लाश, चुपके से अंतिम संस्कार कर रहा था पति, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

    October 1, 2026

    सिरसा में दूध का रेट बढ़ाने की मांग, पशुपालक 3 दिन नहीं करेंगे दूध की आपूर्ति

    October 1, 2026

    गुरुग्राम में बीच सड़क पर कैब चालक पर बरसाए डंडे, ट्रैफिक हुआ जाम, थाने में सुलझा मामला

    October 1, 2026

    Haryana News: रोहतक में कांग्रेस कार्यालय के सामने वकील की गोली लगने से मौत ! परिवार ने जताई हत्या की आशंका

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    चीमा ने हाई-लेवल मीटिंग में PSPCL कर्मचारियों की मांगों…

    By श्वेता चौहानOctober 1, 2026

    Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों को…

    96 साल में पहली बार… इतिहास रचेगी टीम इंडिया, एक ही दिन में 2 इंटरनेशनल मैच, पाकिस्तान से टक्कर | Sports

    October 1, 2026

    ED Action: लुधियाना के उद्योगपति से ₹7 करोड़ की ठगी मामले में ED की कार्रवाई, कोलकाता से आरोपी दबोचा | National

    October 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.