Close Menu
    What's Hot

    रजाई में सो रहे लोग, खेतों में ठिठुर रहे किसान, क्यों अंधेरे में सिंचाई करने को मजबूर अटाली गांव के किसान?

    November 27, 2026

    टूट गया केन विलियमसन का महारिकॉर्ड! टॉम लैथम ने रचा इतिहास, बने कीवी टीम के सबसे बड़े रनवीर | Sports

    November 27, 2026

    सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नई रणनीति तैयार: DIG

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए वेदर अपडेट | National

      November 27, 2026

      Supreme Court News: फिर जेल जाएंगे बाहुबली नेता आनंद मोहन ! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई, करना होगा सरेंडर | National

      November 26, 2026

      Mumbai News: मुंबई की मेयर, BMC ऑफिस और अमिताभ बच्चन के बंगले को फिर बम से उड़ाने की धमकी | National

      November 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»IMD Alert: आज 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, कहां-कहां बरसेंगे बादल, घर पर बैठ लें छुट्टी का मजा | National
    दिल्ली

    IMD Alert: आज 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, कहां-कहां बरसेंगे बादल, घर पर बैठ लें छुट्टी का मजा | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में अति भारी बारिश की चेतावनी

    नई दिल्ली. मानसून अब भी देश के कई राज्यों में सक्रिय है और जोरदार बरसात देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना जताई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का पूर्वानुमान है.

    गुरुवार की तरह ही कई राज्यों में हल्की से जोरदार बारिश की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग ने शुक्रवार, 2 अक्टूबर को भी कई जिलों में झमा झम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. पश्चिम बंगाल और उड़िशा में हुई बारिश का असर अगले दिन भी देखने को मिलने वाला है. लोगों को सड़क जाम और जल जमाव की स्थिति देखने को मिल सकती है.

    देश की राजधानी दिल्ली में आज के मौसम की बात करें तो यहां भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बात पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो कई जिलों में भी मौसम करवट ले सकता है. मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर समेत कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

    बिहार की राजधानी पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है. यहां हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पड़ोसी राज्य झारखंड में भी आज के दिन का मौसम खराब रहने वाला है. रांची, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो और जमशेदपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

    उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. उत्तराखंड में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन राज्यों के कई जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

    आज यानी 2 अक्टूबर के दिन पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मौसम की बात करें तो यहां पर भी बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना है. पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हवाओं की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मध्य प्रदेश में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कोलकाता में एक दिन पहले भी शाम को जोरदार बारिश हुई थी और अगले दिन भी ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है. जयपुर और भोपाल में भी बारिश होने का अनुमान है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDMRC Update: दिल्ली मेट्रो ने दी बड़ी जानकारी! 11 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, यात्रा से पहले चेक करें पूरी डिटेल | National
    Next Article फरीदाबाद में हैवानियतः जर्जर इमारत में दोस्त के सामने 13 साल की लड़की का गैंगरेप, ट्यूशन के बाद किशोर से मिलने गई थी छात्रा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Cooch Behar Trophy: वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे का कहर, 7 विकेट लेकर अकेले मचाया कोहराम, सस्ते में पूरी टीम को लपेटा | Sports

      November 26, 2026

      Delhi Crime: कैफे में देर रात तक दारू पार्टी, फिर युवती के साथ की दरिंदगी, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार | Delhi

      November 25, 2026

      Delhi Nursery Admission 2027-28: दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027-28 में कैसे होगा सिलेक्शन? उम्र, पॉइंट्स और लॉटरी के नियम, यहां समझें | Delhi

      November 24, 2026

      Delhi Police Encounter: पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला! जामा मस्जिद थाने में हुई घटना, जवाबी एनकाउंटर में बदमाश को लगीं 6 गोलियां | Crime

      November 24, 2026

      जामा मस्जिद थाने में खूनी खेल, युवक ने 5 पुलिसकर्मियों को चाकू से गोदा, बाइक लूटकर हुआ फरार

      November 23, 2026

      IMD Weather Forecast: मैदानों में बढ़ेगी ठिठुरन या मिलेगा कोहरे से आराम? 18 राज्यों में बारिश, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में मौसम लेगा करवट, हिमाचल में बर्फबारी पर अपडेट | State

      November 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रजाई में सो रहे लोग, खेतों में ठिठुर रहे किसान, क्यों अंधेरे में सिंचाई करने को मजबूर अटाली गांव के किसान?

      By प्रमोद रिसालियाNovember 27, 2026

      फरीदाबाद. अटाली गांव में गेहूं और आलू की बुवाई का काम शुरू हो चुका है.…

      टूट गया केन विलियमसन का महारिकॉर्ड! टॉम लैथम ने रचा इतिहास, बने कीवी टीम के सबसे बड़े रनवीर | Sports

      November 27, 2026

      सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नई रणनीति तैयार: DIG

      November 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.