Close Menu
    What's Hot

    पहले हटाया फिर किया बहाल…रोहित शर्मा ने दिया पहला रिएक्शन, दोबारा बने मुंबई इंडियन के कप्तान | Sports

    November 27, 2026

    Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

    November 27, 2026

    चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, इस तारीख को निकलेगा ड्रॉ

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए वेदर अपडेट | National

      November 27, 2026

      Supreme Court News: फिर जेल जाएंगे बाहुबली नेता आनंद मोहन ! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई, करना होगा सरेंडर | National

      November 26, 2026

      Mumbai News: मुंबई की मेयर, BMC ऑफिस और अमिताभ बच्चन के बंगले को फिर बम से उड़ाने की धमकी | National

      November 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»2nd Oct Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला? 5 बार हुआ था नामांकन |
    Breaking News

    2nd Oct Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला? 5 बार हुआ था नामांकन |

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारOctober 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mahatma Gandhi Glasses Price: गांधी जी का चश्मा बना करोड़ों का सौदा, कीमत ने सबको किया हैरान
    महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला? 5 बार हुआ था नामांकन

    नई दिल्ली. मोहन दास करमचंद गांधी एक ऐसा नाम जिसे दुनियाभर में अहिंसा के पुजारी के तौर पर जाना जाता है. सुभाष चंद्र बोस ने उनको महात्मा की उपाधि दी. 20वीं सदी में भी उनके अहिंसा से सिद्धांत पर दुनिया चल रही है. उनकी सत्याग्रह की विचारधारा ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को दिशा दी. देश ही नहीं विदेश में भी गांधी जी के विचारों को मानने वाले लोग हैं. इसके बाद भी उनको कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला.

    यह सवाल हर किसी के मन में उठता है. ऐसा नहीं था कि पुरस्कार के लिए उनके नाम पर विचार नहीं हुआ. गांधी को 1937, 1938, 1939, 1947 और 1948 में कुल पांच बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था. कई मौकों पर वह नॉर्वेजियन नोबेल समिति की शॉर्टलिस्ट में भी शामिल रहे. बाद में नोबेल समिति के सदस्यों ने गांधी को पुरस्कार नहीं दिए जाने पर सार्वजनिक रूप से अफसोस जताया. 1989 में जब दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया, तब समिति के अध्यक्ष ने कहा था कि यह पुरस्कार “कुछ हद तक महात्मा गांधी की स्मृति को श्रद्धांजलि” था.

    महात्मा गांधी जब भारत की आजादी के लिए अहिंसा आंदोलन कर रहे थे जब पहली बार 1937 में नॉर्वे की संसद के लेबर पार्टी सदस्य ओले कोल्ब्योर्नसेन ने नामित किया था. उनका नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 13 उम्मीदवारों में शामिल किया गया था. उस समय तक गांधी अहिंसा को अपने राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख सिद्धांत बना चुके थे. साउथ अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिए संघर्ष के दौरान उन्होंने सत्याग्रह की अवधारणा विकसित की. उन्होंने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसक आंदोलन का इस्तेमाल किया. नोबेल समिति के सलाहकार प्रोफेसर जैकब वॉर्म-म्यूलर ने गांधी की राजनीति को लेकर कुछ सवाल भी उठाए. 1937 का नोबेल शांति पुरस्कार लॉर्ड सेसिल ऑफ चेलवुड को दिया गया. कोल्ब्योर्नसेन ने 1938 और 1939 में भी गांधी को नामित किया, लेकिन उन्हें पुरस्कार नहीं मिला.

    1947 में भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली. गांधी जी को एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार की शॉर्टलिस्ट किया गया. उस साल उन्हें भारत की ओर से नॉर्वे के विदेश मंत्रालय की तरफ से नॉमिनेट किया था. वह छह उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल थे.इस बार समिति के लिए तैयार किया गया गांधी का मूल्यांकन पहले की तुलना में काफी सकारात्मक था. इतिहासकार जेन्स अरूप सेप ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ गांधी के संघर्ष, द्वितीय विश्व युद्ध में भारत की भूमिका और हिंदू-मुस्लिम संघर्ष जैसे मुद्दों पर उनके काम को लेकर चर्चा की थी. भारत का विभाजन और उसके बाद हुई व्यापक हिंसा समिति के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा बन गई. समिति के पांच में से तीन सदस्य गांधी को पुरस्कार देने के खिलाफ रहे. 1947 का नोबेल शांति पुरस्कार क्वेकर्स को दिया गया.

    इसके बाद अगले साल जब उनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया जाना था तो 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई. नोबेल शांति पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तारीख से सिर्फ दो दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई. समिति को गांधी के नाम पर छह नामांकन पत्र मिले थे. इसमें कुछ पूर्व नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामांकन शामिल थे. गांधी की मृत्यु के बाद समिति के सामने एक अभूतपूर्व सवाल था—क्या नोबेल शांति पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा सकता है? आखिरकार 18 नवंबर 1948 को नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने उस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया।

    Previous articleSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा, छूटे वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे
    Next articleमैं हनुमान चलीसा पढ़ रहा था…पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से वीडियो कॉल पर की बात, बताया देश का गौरव

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतलाक के बाद पत्नी को पति की संपत्ति में कितना हिस्सा मिलता है? वकील ने बताया कानून
    Next Article Ind vs Pak Live Streaming: आज भारत-पाकिस्तान का फाइनल, कहां देखें लाइव, किस चैनल पर होगा टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए वेदर अपडेट | National

      November 27, 2026

      Supreme Court News: फिर जेल जाएंगे बाहुबली नेता आनंद मोहन ! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई, करना होगा सरेंडर | National

      November 26, 2026

      Mumbai News: मुंबई की मेयर, BMC ऑफिस और अमिताभ बच्चन के बंगले को फिर बम से उड़ाने की धमकी | National

      November 26, 2026

      Watch Video: जानें कौन हैं तिरुपति मंदिर में 160 करोड़ का सोना दान करने वाले वर्धमान जैन, क्या है उनका कारोबार, कितनी संपत्ति के मालिक? | National

      November 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पहले हटाया फिर किया बहाल…रोहित शर्मा ने दिया पहला रिएक्शन, दोबारा बने मुंबई इंडियन के कप्तान | Sports

      By परवेश चौहानNovember 27, 2026

      नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम पुराने कप्तान…

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, इस तारीख को निकलेगा ड्रॉ

      November 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.