नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम पुराने कप्तान के साथ उतरेगी. मैनेजमेंट की तरफ से रोहित शर्मा को IPL 2027 सीजन से पहले कप्तानी दोबारा देने का फैसला लिया गया. इस ऐलान के बाद पहली बार उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि टीम का फोकस अपने अंदाज की क्रिकेट खेलने और खेल का आनंद लेने पर रहेगा.
अपने पहले बयान में 39 साल के रोहित ने बताया कि टीम की मालकिन नीता अंबानी और आकाश अंबानी के साथ उनकी बातचीत काफी रोमांचक रही है. उन्हें टीम की क्षमता पर पूरा भरोसा है. रोहित को साल 2011 में मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया था. बाद में वह कप्तानी के रूप में भी एक बड़ा सरप्राइज साबित हुए. साल 2013 में रिकी पोंटिंग के कप्तानी छोड़ने के बाद सीजन के बीच में रोहित को टीम की कमान सौंपी गई थी. उस समय मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं था. रोहित युवा खिलाड़ी के तौर पर टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
Aaya 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 Sheher ka 𝐑𝐚𝐣𝐚! 👑
#MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/zM1B5dZkFd
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
इसके बाद रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच IPL खिताब दिलाए. उन्होंने 2013 में अपने पहले ही कप्तानी सीजन में टीम को चैंपियन बनाया. इसके बाद 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता. 2019 में मुंबई ने अपना खिताब बरकरार रखा. इस तरह रोहित IPL इतिहास में एमएस धोनी के बाद लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बने. रोहित ने अपने बयान में कहा, “मुंबई इंडियंस मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा रही है. इस टीम की कप्तानी करना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात रही है.”
Carved by Legacy, Sculpted for Greatness. 👑
#CaptainRo, Aala Re! 💙#MumbaiIndians https://t.co/ceitupA2Y7
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
उन्होंने आगे कहा, “आने वाले सीजन को लेकर नीता भाभी और आकाश के साथ बातचीत काफी रोमांचक रही. मुझे इस बात पर पूरा भरोसा है कि हम क्या हासिल कर सकते हैं. मैं 20वें सीजन और आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं. मैं अपनी पलटन को जश्न मनाने के कई मौके देना चाहता हूं. हमारा ध्यान अपने अंदाज की क्रिकेट खेलने, एक टीम के रूप में मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर रहेगा.”
Aala re aala, Mumbai cha Raja aala! 👑
Mumbai Indians cha captain, Rohit Hitman Sharma aala! 💙#MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/lDgSubCjX7
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
तीन साल पहले रोहित ने छोड़ी थी कप्तानी
रोहित शर्मा ने तीन साल पहले कप्तानी छोड़ दी थी. हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया था. उनको गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था. कप्तानी में यह बदलाव मुंबई इंडियंस के लिए उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहा. हार्दिक की अगुवाई में टीम ने अंक तालिका में लगातार 10वें, चौथे और नौवें स्थान पर रहते हुए सीजन समाप्त किया.

