नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी. भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाली स्टार कप्तान का करियर अब तक शानदार रहा है. उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. जानिए उनकी कमाई, ब्रांड एंडोर्समेंट, घर, परिवार और क्रिकेट करियर के बारे में.
मंगलवार, 6 अक्टूबर को जब हरमनप्रीत के कप्तानी से हटने की खबर आई तो फैंस परेशान हो गए. किसी को ये समझ नहीं आया कि आखिरी ऐसा अचानक क्या हो गया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी सबके साथ साझा की. विश्व कप विजेता कप्तान का कहना था कि यह फैसला आसान नहीं था, उन्हें लगता है कि टीम बेहतर स्थिति में है और भविष्य सुरक्षित हाथों में जा चुका है. हरमनप्रीत ने इंस्टा मैसेज पर लिखा कि अपनी ड्यूटी पूरी कर चुकी हैं.
भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर का जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था. पिता हरमंदर सिंह भुल्लर का खेल से जुड़ाव बचपन से है. वो खुद एक वॉलीबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं. उनके परिवार में उनके पिता, मां सतिंदर कौर और छोटी बहन हेमजीत शामिल हैं.
साल 2009 में हरमनप्रीत ने महज 20 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने 2009 विश्व कप के दौरान ब्रैडमैन ओवल, बोवरल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला ODI खेला था. जून 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया. हरमनप्रीत ने पहली बार 2012 में भारतीय महिला टीम की कप्तानी की थी. इसके बाद उन्होंने दोबारा कप्तानी संभाली और टीम की नियमित कप्तान बनीं. उन्होंने सभी फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की है. उन्हें खेल में योगदान के लिए 2017 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया. भारत को बतौर कप्तान 2025 में वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को बनाया. ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं.
भारतीय टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की नेट वर्थ करीब 25 करोड़ रुपये आंकी जाती है. उन्होंने मैच फीस और बीसीसीआई से सालाना मिलने वाली सैलरी के अलावा कई ब्रांड के एंडोर्समेंट भी किए हैं. उनकी कमाई क्रिकेट, मैच फीस, कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है. हमने आपके सामने जो नेट वर्थ का आंकड़ा पेश किया है वो इंटरनेट से मिली जानकारी के अनुसार है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास वाहनों का खास कलेक्शन है. इसमें उन्हें उपहार में मिली आधुनिक SUVs, एक खास उपलब्धि के तौर पर मिली हैचबैक, एक क्लासिक जीप और एक क्रूज़र बाइक शामिल हैं. उनके कलेक्शन में Tata Sierra, Datsun redi-GO Sports, Customized Vintage Jeep, Harley-Davidson Bike शामिल है.
नेट वर्थ: ₹24–26 करोड़ (करीब 3 मिलियन डॉलर)
BCCI वार्षिक वेतन: ग्रेड A BCCI कॉन्ट्रैक्ट वाली खिलाड़ी के रूप में कथित तौर पर ₹50 लाख प्रति वर्ष
BCCI मैच फीस: टेस्ट के लिए ₹15 लाख, ODI के लिए ₹6 लाख और T20I के लिए ₹3 लाख
WPL सैलरी: मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कथित तौर पर ₹1.80 करोड़ प्रति सीजन
ब्रांड एंडोर्समेंट: ब्रांड एंडोर्समेंट से कथित तौर पर ₹40–50 लाख सालाना कमाई

