Close Menu
    What's Hot

    Harmanpreet Kaur Net Worth: हरमनप्रीत कौर को BCCI से मिलती है कितनी सैलरी, आलीशान बंगला, लग्जरी गाड़ी और क्या क्या.. | Sports

    October 6, 2026

    ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल-2026’ समेत

    October 6, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमाचल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट | National

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमाचल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट | National

      October 6, 2026

      Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National

      October 6, 2026

      CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज ! चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब | National

      October 5, 2026

      Jammu Kashmir: पुंछ में लैंडमाइन डिफ्यूज करते समय जोरदार धमाका, 2 जवान घायल, मजदूरों को मिला विस्फोटक भी नष्ट | National

      October 5, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से हिमाचल तक बदलेगा मौसम, जानिए हरियाणा-पंजाब से लेकर देशभर का हाल | National

      October 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल-2026’ समेत
    पंजाब

    ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल-2026’ समेत

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी (आर.डी.ए.) बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ रणजीत सागर बांध और शाहपुर कंडी बांध क्षेत्रों के योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी’ (आर.डी.ए.) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेगा।

    आर.डी.ए. की स्थापना पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक वैधानिक संस्था के रूप में की जाएगी। इसे एकीकृत विकास, भूमि प्रबंधन, परियोजनाओं को लागू करने और पर्यटन स्थलों के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक प्रशासनिक, वित्तीय और नियामक शक्तियां दी जाएंगी।

    इस अथॉरिटी के चेयरमैन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान होंगे, जबकि पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री इसके वाइस-चेयरमैन होंगे। मुख्य सचिव के नेतृत्व वाली एक कार्यकारी समिति इसके दैनिक कामकाज और अंतर-विभागीय समन्वय की निगरानी करेगी।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के कार्यालय में स्टाफ की भर्ती को हरी झंडी

    मंत्रिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.), पंजाब के कार्यालय में ड्राइवरों के नए पद सृजित करने को भी मंजूरी दे दी है। ये पद 19 स्थायी पदों में से सेवादारों के पदों तथा मुहर्रिर के एक स्थायी पद को सरेंडर करके बनाए गए हैं।

    इस कदम का उद्देश्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के कार्यालय के कामकाज को और अधिक सुचारू बनाना है।

    पंजाब नर्सिंग एजुकेशन सर्विस रूल्स (ग्रुप बी), 2016 में संशोधन को हरी झंडी

    मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अधीन सरकारी नर्सिंग कॉलेज, पटियाला और अमृतसर में ट्यूटर के पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने के लिए ‘पंजाब नर्सिंग एजुकेशन सर्विस रूल्स (ग्रुप बी), 2016’ के परिशिष्ट-बी में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है।

    ये पद निदेशक, अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा, पंजाब के नियंत्रण के अधीन नियमित आधार पर कार्यरत ऐसी स्टाफ नर्सों और नर्सिंग सिस्टर्स में से भरे जाएंगे, जिन्होंने संबंधित क्षेत्र में एम.एससी. (नर्सिंग) की हो। नर्सिंग शिक्षा में एक वर्ष का शिक्षण अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    पिक्ट्स में गैर-शिक्षण स्टाफ की सेवाएं नियमित करने को मंजूरी

    मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एजुकेशन सोसाइटी’ (पिक्ट्स) के अधीन कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत गैर-शिक्षण स्टाफ की सेवाओं को नियमित करने के लिए भी अपनी सहमति दे दी है।

    नियमित किए जाने वाले कर्मचारियों को पिक्ट्स के अधीन निर्धारित वेतनमान में सेवाएं नियमित करने का लाभ दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमाचल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट | National
    Next Article Harmanpreet Kaur Net Worth: हरमनप्रीत कौर को BCCI से मिलती है कितनी सैलरी, आलीशान बंगला, लग्जरी गाड़ी और क्या क्या.. | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      राजस्थान पुलिस की कार्रवाई से सिखों की भावनाएं आहत

      October 5, 2026

      BKU उग्राहन ने DC के घर का घेराव किया, सरकार के…

      October 5, 2026

      पंजाब सिविल सचिवालय संयुक्त कार्य समिति की बैठक में…

      October 5, 2026

      पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, स्टाफ नर्सों से जुड़े…

      October 5, 2026

      बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने श्री अकाल तख्त साहिब…

      October 3, 2026

      अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की…

      October 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Harmanpreet Kaur Net Worth: हरमनप्रीत कौर को BCCI से मिलती है कितनी सैलरी, आलीशान बंगला, लग्जरी गाड़ी और क्या क्या.. | Sports

      By परवेश चौहानOctober 6, 2026

      हरमनप्रीत कौर की कमाई, नेट वर्थ, परिवार और क्रिकेट करियर नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट…

      ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल-2026’ समेत

      October 6, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमाचल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट | National

      October 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.