Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल का प्लान हुआ महंगा, शुरू की मुफ्त इंटरनेशल रोमिंग की सुविधा

    October 7, 2026

    ICC Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोकी सेंचुरी, श्रेयस अय्यर को आईसीसी से मिला इनाम, टी20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव | Sports

    October 7, 2026

    Protest Against CEC: आकाशवाणी भवन में घुसने पर राहुल-प्रियंका समेत 260 लोगों पर FIR दर्ज, कल किया था प्रदर्शन | National

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Protest Against CEC: आकाशवाणी भवन में घुसने पर राहुल-प्रियंका समेत 260 लोगों पर FIR दर्ज, कल किया था प्रदर्शन | National

      October 7, 2026

      450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंसें, गोबर भी किया, वीडियो वायरल होने पर टूटी रेलवे की नींद

      October 7, 2026

      दिल्ली-अहमदाबाद के स्टेडियम और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप

      October 7, 2026

      PM Modi Speech: 25 साल की जनसेवा पर बोले पीएम मोदी- We Will Do It, विकसित भारत 2047 का संकल्प | National

      October 7, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हरियाणा-पंजाब-हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»ICC Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोकी सेंचुरी, श्रेयस अय्यर को आईसीसी से मिला इनाम, टी20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव | Sports
    खेल

    ICC Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोकी सेंचुरी, श्रेयस अय्यर को आईसीसी से मिला इनाम, टी20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    श्रेयस अय्यर को आईसीसी टी20 रैंकिंग में मिला फायदा

    नई दिल्ली. भारतीय टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में बल्ले से जो तबाही मचाई उसने हंगामा मचा दिया. लखनऊ में खेले गए मैच में उन्होंने धमाकेदार सेंचुरी ठोकी और टीम को जीत दिलाकर मैदान से वापस लौटे. अपने टी20 करियर का पहला शतक जमाने का फायदा कप्तान साहब को आईसीसी रैंकिंग में हुआ है. श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजों की ताजा ICC T20I रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल किया है.

    बुधवार को आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है. टी20 रैंकिंग में श्रेयस अय्यर जोरदार फायदा पहुंचा है. उन्होंने धमाकेदार सेंचुरी जमाने के बाद टॉप 10 बल्लेबाजों में जगह बनाई. उनकी मौजूदा रैंकिंग अब 7 हो चुकी है जो टी20 करियर का बेस्ट है. वहीं वनडे कप्तान शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अब भी टॉप पर बने हुए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो लगातार मैच में शतक जमाया था. दूसरे वनडे के दौरान डबल सेंचुरी ठोकी थी.

    A rankings first for India’s inspirational skipper following his heroics against the West Indies in Lucknow 🔥

    Read more 👇
    https://t.co/b3U80YakJ9

    — ICC (@ICC) October 7, 2026

    अय्यर ने मंगलवार को लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने महज 43 गेंद में नाबाद 102 रन की पारी खेली थी. इस पारी में 10 चौके और छह छक्के शामिल थे. अय्यर ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से आसानी से हराया था. इस शानदार पारी के बाद उन्होंने टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 18 स्थान की लंबी छलांग लगाई. सातवें नंबर पर पहुंच गए. वह अब भारत के तीसरे सबसे ऊंची रैंकिंग वाले T20 बल्लेबाज हैं.

    ईशान किशन और अभिषेक शर्मा पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. तिलक वर्मा 10वें नंबर पर हैं. ICC की ओर से जारी रैंकिंग के मुताबिक भारत के चार बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. वह आठ स्थान ऊपर चढ़कर 46वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 रनों की तेजतर्रार पारी के बाद 10 स्थान की छलांग लगाई है. एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के हसन नवाज 62 पायदान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

    अगर बात आईसीसी वनडे रैंकिंग की करें तो यहां शुभमन गिल का दबदबा कायम है. वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 223 रन की नाबाद पारी खेली थी. इस बेहतरीन पारी की बदौलत उन्होंने टॉप पोजिशन को और पुख्ता किया है. यह गिल का वनडे क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक था. जिससे उनके कुल 841 अंक हो गए. यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के बराबर है. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली रैंकिंग में दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं. आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमाने वाले केएल राहुल ने टॉप-10 में वापसी की है.

    Previous articleइतिहास आपके साथ न्याय करेगा …अजीत अगरकर की छुट्टी पर गौतम गंभीर का पोस्ट हुआ वायरल, जानिए ऐसा क्या लिख दिया.

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleProtest Against CEC: आकाशवाणी भवन में घुसने पर राहुल-प्रियंका समेत 260 लोगों पर FIR दर्ज, कल किया था प्रदर्शन | National
    Next Article एयरटेल का प्लान हुआ महंगा, शुरू की मुफ्त इंटरनेशल रोमिंग की सुविधा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Bhuvneshwar Kumar Come Back: टीम इंडिया में लौटे भुवनेश्वर कुमार, कितने साल पहले खेला था आखिरी मैच, न्यूजीलैंड T20I सीरीज के लिए चुने गए | Sports

      October 7, 2026

      Shreyas iyer Record : बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड बाल बाल बचा, श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली का कीर्तिमान किया चकनाचूर | Sports

      October 7, 2026

      Inside Story: अगरकर गए और भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी, किस सलेक्टर ने किया समर्थन, किसके फैसले ने कराई एंट्री | Sports

      October 7, 2026

      5 करोड़ रुपये लिए थे… विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज पर तोड़ी चुप्पी, आश्रम जाने पर आया बयान | National

      October 7, 2026

      2036 ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत शामिल, IOC ने 7 दावेदार देशों के नाम का किया ऐलान | Sports

      October 7, 2026

      Ind vs WI Playing XI: श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को किया प्लेइंग XI से बाहर, क्यों लिया फैसला | Sports

      October 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      एयरटेल का प्लान हुआ महंगा, शुरू की मुफ्त इंटरनेशल रोमिंग की सुविधा

      By परवेश चौहानOctober 7, 2026

      Airtel plan hike: मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने अपने मौजूदा पोस्टपेड प्लान के…

      ICC Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोकी सेंचुरी, श्रेयस अय्यर को आईसीसी से मिला इनाम, टी20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव | Sports

      October 7, 2026

      Protest Against CEC: आकाशवाणी भवन में घुसने पर राहुल-प्रियंका समेत 260 लोगों पर FIR दर्ज, कल किया था प्रदर्शन | National

      October 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.