गुरुग्राम: सेक्टर-77 स्थित एम्मार पाम हिल्स सोसायटी के एक निर्माणाधीन टावर की टावर क्रेन फिट करते समय नीचे गिरने से चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई। एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 17वें फ्लोर पर लगी स्केफोल्डिग (निर्माण के लिए तैयार अस्थायी ब्रिज) से फिसलने की वजह से श्रमिक जमीन पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल श्रमिक 12वीं मंजिल पर बनी जाली में फंसने से नीचे नहीं गिरा। स्केफोल्डिग 17वें फ्लोर से गिरते-गिरते 12वें फ्लोर पर रुकी। हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुआ।
17वीं मंजिल पर टावर क्रेन लगाते चार श्रमिकों की गिरने से मृत्यु, एक गंभीर
प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment
