Close Menu
    What's Hot

    Kaithal Car Accident: कैथल में दर्दनाक हादसा, नहर की पुलिया से टकराई कार, 3 युवकों की मौत

    November 15, 2026

    Japan Masters 2026 Final: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, जापान मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने | Sports

    November 15, 2026

    Delhi News: केजरीवाल और उनकी बेटी को धमकी देने वाला कुख्यात ‘कोबरा जांगड़ा’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, 7 करोड़ की मांगी थी फिरौती

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, November 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»Kaithal Car Accident: कैथल में दर्दनाक हादसा, नहर की पुलिया से टकराई कार, 3 युवकों की मौत
    हरियाणा

    Kaithal Car Accident: कैथल में दर्दनाक हादसा, नहर की पुलिया से टकराई कार, 3 युवकों की मौत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Kaithal Road Accident, Haryana Car Crash, Three Youths Killed, Sismour Village Accident, Canal Bridge Accident, Haryana Accident News, कैथल सड़क हादसा, हरियाणा कार दुर्घटना, हरियाणा लेटेस्ट न्यूज
    कैथल में एक भीषण कार एक्सीडेंट में 3 युवकों की मौत हो गई।

    Kaithal Car Accident News: हरियाणा के कैथल जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव सिसमौर के पास हुआ, जहां सात युवकों से भरी टाटा अल्ट्रोज कार अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में सवार सभी युवक गांव करोड़ा के रहने वाले थे और परिवार के सदस्य से मिलने के लिए कैथल जा रहे थे।

    हादसे में अजय, नवदीप और प्रदीप की मौत

    इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान 22 वर्षीय अजय कुमार, 20 वर्षीय नवदीप और 32 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार साहिल, नरेंद्र, गौरव और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।


    हरियाणा के कैथल में एक हादसे ने उजाड़े तीन परिवार 9280

    परिवार के इकलौते थे अजय और प्रदीप

    इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतकों में अजय कुमार और प्रदीप कुमार अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। अजय गांव में सैलून चलाकर परिवार का सहारा बने हुए थे। वहीं, 32 वर्षीय प्रदीप कुमार शादीशुदा थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रदीप की अचानक मौत से पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    हादसे के बाद गांव करोड़ा में पसरा मातम

    हादसे की खबर गांव करोड़ा पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तीन युवकों की एक साथ मौत से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों का पहुंचना जारी है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिन परिवारों में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJapan Masters 2026 Final: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, जापान मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने | Sports
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Delhi News: केजरीवाल और उनकी बेटी को धमकी देने वाला कुख्यात ‘कोबरा जांगड़ा’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, 7 करोड़ की मांगी थी फिरौती

    November 15, 2026

    हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, डेढ़ साल की मासूम की मौत; दादा-दादी गंभीर घायल

    November 15, 2026

    Nuh News: फैन और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की आड़ में शराब तस्करी, कैंटर से 5292 बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार

    November 14, 2026

    दिवाली मुबारक विधवाओं… COO हत्याकांड का CCTV फुटेज, पहले बोला- भाईसाहब विधवा समझते हो? फिर मारी तड़ातड़ गोली

    November 14, 2026

    किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो

    November 14, 2026

    ‘बिहार में काम-धंधा होता तो हम ट्रेन में धक्का क्यों खाते?’, छठ महापर्व पर घर जा रहे यात्रियों का छलका दर्द

    November 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Kaithal Car Accident: कैथल में दर्दनाक हादसा, नहर की पुलिया से टकराई कार, 3 युवकों की मौत

    By प्रमोद रिसालियाNovember 15, 2026

    कैथल में एक भीषण कार एक्सीडेंट में 3 युवकों की मौत हो गई।Kaithal Car Accident…

    Japan Masters 2026 Final: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, जापान मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने | Sports

    November 15, 2026

    Delhi News: केजरीवाल और उनकी बेटी को धमकी देने वाला कुख्यात ‘कोबरा जांगड़ा’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, 7 करोड़ की मांगी थी फिरौती

    November 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.