Stock market closing 26 October 2026: कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बैंकों और IT कंपनियों में तेजी की वजह से बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 482.92 अंक उछलकर 73,606.75 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 153.20 अंकों की तेजी के साथ 22,753.20 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी पांच कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,606.75 का ऊपरी स्तर और 72,514.57 का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, NTPC, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, BEL, इटरनल और कोटक बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 2.72% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
पावरग्रिड, HCLTECH, मारुति, HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 0.76% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.73%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.19% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.38% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत
ब्रेंट क्रूड सोमवार शाम 5.00 बजे 1.56% फिसलकर 114.9 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

