Stock market closing 28 October 2026: कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। कच्चे तेली की कीमत बढ़ने और IT के शेयरों में गिरावट से बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 352.64 अंकों की गिरावट के साथ 73,246.03 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50.90 अंक फिसलकर 22,698.85 पर बंद हुआ।
बीएसई पर महज 9 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,525.44 अंकों का ऊपरी स्तर, जबकि 72,603.57 अंकों का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
एलएंडटी, ट्रेंट, SBIN, एक्सिस बैंक, इंडिगो, HDFC बैंक, मारुति, बजाज फाइनेंस एवं महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एलएंडटी के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.68% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, NTPC, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, अल्ट्रासेमको, एशियन पेंट, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, BEL, इटरनल एवं कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस के शेयर में सबसे ज्यादा 3.46% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.19% की गिरावट, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.43% और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.90% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत
ब्रेंट क्रूड बुधवार को शाम 4.57 बजे 1.05% उछलकर प्रति बैरल 115.1 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

