Close Menu
    What's Hot

    आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया के…

    October 28, 2026

    भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी जियो प्लेटफॉर्म्स, 12.50 लाख Cr कुल पूंजी, निवेशक हुए मालामाल

    October 28, 2026

    भिवानी में आधी रात को आग का तांडव! मॉडर्न फर्नीचर गोदाम धधका, 6 घंटे तक चला रेस्क्यू

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      MLC Elections Result 2026: चार राज्यों में MLC सीटों पर मतगणना जारी, जानिए यूपी-बिहार में किसकी टक्कर | National

      October 28, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा और हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 28, 2026

      MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

      October 28, 2026

      जस्टिस सुधीर सिंह बनेंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने की सिफारिश

      October 27, 2026

      बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत से एनडीए प्रत्याशी की जीत, पटना से जदयू के नीरज कुमार पीछे

      October 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी जियो प्लेटफॉर्म्स, 12.50 लाख Cr कुल पूंजी, निवेशक हुए मालामाल
    दुनिया

    भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी जियो प्लेटफॉर्म्स, 12.50 लाख Cr कुल पूंजी, निवेशक हुए मालामाल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jio platforms Listing: रिलायंस की कंपनी Jio Platforms ने बुधवार को शेयर बाजार में धमाकेदार इंट्री की। कंपनी के शेयर लिस्टिंग के साथ ही 21 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर खुले। इस दमदार एंट्री के साथ जियो मार्केट कैप के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। कंपनी की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजरें पहले से टिकी थीं, क्योंकि इसके आईपीओ को रिकॉर्डतोड़ मांग मिली थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स का ज्वाइंट मार्केट कैप करीब ₹28.40 लाख करोड़ हो गया है।

    ₹1,358 पर लिस्ट हुए शेयर

    जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर बीएसई और एनएसई, दोनों पर ₹1,358 के भाव पर लिस्ट हुए। कंपनी का आईपीओ प्राइस ₹1,119 प्रति शेयर था। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 21.36 फीसदी प्रीमियम पर हुई। यानी आईपीओ में शेयर पाने वाले निवेशकों को बाजार में कारोबार शुरू होते ही अच्छा लिस्टिंग गेन मिला। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹12.50 लाख करोड़ पहुंच गया।

    दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

    जियो प्लेटफॉर्म्स ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। उसका मार्केट कैप करीब ₹15.89 लाख करोड़ है। वहीं, जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप लगभग ₹12.50 लाख करोड़ रहा। भारती एयरटेल करीब ₹12.05 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक लगभग ₹10.42 लाख करोड़ और आईसीआईसीआई बैंक करीब ₹9.80 लाख करोड़ के साथ शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल हैं।

    IPO की रही जबरदस्त मांग

    जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का आईपीओ निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। यह पूरी तरह से नए शेयर जारी करने वाला इश्यू था, जिसके तहत कंपनी ने 27 करोड़ शेयर पेश किए थे। इसके लिए प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ को कुल मिलाकर ऑफर किए गए शेयरों के मुकाबले 22.19 गुना बोलियां मिलीं। पब्लिक इश्यू और एंकर निवेशकों से मिली मांग को मिलाकर कुल बोली राशि ₹7.4 लाख करोड़ से अधिक रही। आवेदन करने वालों की संख्या करीब 1.39 करोड़ तक पहुंच गई।

    आईपीओ ने कई रिकॉर्ड तोड़े

    जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुला था और 23 अक्टूबर को बंद हुआ। पहले ही दिन इश्यू खुलने के करीब 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। इससे यह भारत के बड़े आईपीओ में सबसे तेजी से सब्सक्राइब होने वाले इश्यू में शामिल हुआ। आईपीओ से पहले कंपनी ने 19 अक्टूबर को 212 एंकर निवेशकों से करीब ₹8,110 करोड़ जुटाए थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स में 66.4 फीसदी हिस्सेदारी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभिवानी में आधी रात को आग का तांडव! मॉडर्न फर्नीचर गोदाम धधका, 6 घंटे तक चला रेस्क्यू
    Next Article आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया के…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      महंगे कच्चे तेल और IT के शेयरों में मंदी का असर, गिरावट के साथ बंद हुआ स्टॉक मार्केट

      October 28, 2026

      DA Hike:दीवाली से पहले केंद्र ने महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया, 10,016 करोड़ का आवंटन, जानें किसे और कितना फायदा होगा?

      October 28, 2026

      Share Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निफ्टी 22600 के नीचे, IT शेयरों में बिकवाली | business

      October 28, 2026

      IT कंपनियों में मंदी, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल फिसला

      October 27, 2026

      Share Market Today: शेयर बाजार में आज भी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 22700 के नीचे फिसला | business

      October 27, 2026

      Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए क्या है आज का भाव | Haryana

      October 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया के…

      By श्वेता चौहानOctober 28, 2026

      Punjab News: ऐसा लगता है कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट…

      भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी जियो प्लेटफॉर्म्स, 12.50 लाख Cr कुल पूंजी, निवेशक हुए मालामाल

      October 28, 2026

      भिवानी में आधी रात को आग का तांडव! मॉडर्न फर्नीचर गोदाम धधका, 6 घंटे तक चला रेस्क्यू

      October 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.