Mumbai Food Poisoning Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नाहुर वेस्ट इलाके में एक शादी समारोह उस समय चिंता का कारण बन गया, जब दावत में खाना खाने के बाद बड़ी संख्या में मेहमानों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार पड़ने वालों में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। करीब 70 से 100 मेहमानों को उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें हुईं, जबकि 31 लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
नालंदा बुद्ध विहार हॉल में हुआ समारोह
पुलिस के मुताबिक शादी समारोह 1 नवंबर को मुंबई के नाहुर वेस्ट स्थित नालंदा बुद्ध विहार हॉल में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में करीब 400 से 500 मेहमान शामिल हुए थे। डीसीपी अभय सिंह देशमुख के अनुसार शादी में खाने के आखिरी दौर में खाना खाने वाले लगभग 70 से 100 लोगों ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। कुछ ही समय बाद मेहमानों को उल्टी, दस्त और पेट संबंधी परेशानियां होने लगीं। इसके बाद प्रभावित लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। इस घटना में बीमार हुए लोगों में से 31 को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 22 मरीजों को मुलुंड के एमटी अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 4 बच्चों को मुलुंड के कामगार अस्पताल में भर्ती कराया गया। 5 अन्य लोगों को विक्रोली के अस्पताल में पहुंचाया गया।
Nahur, Maharashtra: Around 70–100 people are suspected to have suffered food poisoning after consuming food at a wedding ceremony held at Nalanda Buddha Vihar Hall in Nahur West on November 1. All patients are reported to be stable. Family members have alleged negligence by the caterers and demanded strict action
Mother of groom says, “At Nalanda Buddha Vihar, towards the end during the meal, when all of us, including the groom and bride, sat down to eat, everyone became ill. After that, everyone was admitted to the hospital. Around 30 to 40 people from our neighboring households fell sick. Strict action should be taken against those responsible…”
— IANS (@ians_india) November 1, 2026
एमटी अग्रवाल अस्पताल में 27 का इलाज
एमटी अग्रवाल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कैलाश मारस्कोले के अनुसार अस्पताल में कुल 27 मरीजों को भर्ती कराया गया था। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। डॉक्टर के मुताबिक मरीजों को उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। रविवार रात करीब 11:40 बजे मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। उस समय कई लोगों को कमजोरी और बेचैनी की शिकायत थी। अस्पताल में सभी मरीजों को जरूरी उपचार दिया गया और उनकी स्थिति में सुधार बताया गया। भांडुप पुलिस ने महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को भी मामले की जानकारी दी है।
घटना के बाद कैटरर्स पर कार्रवाई की मांग
दूल्हे की मां के मुताबिक शादी समारोह के दौरान जब परिवार के सदस्य दूल्हा-दुल्हन के साथ भोजन करने बैठे, तो इसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने दावा किया कि आसपास के घरों में रहने वाले उनके परिचितों में भी करीब 30 से 40 लोग बीमार हुए हैं। परिवार ने इस मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। साथ ही कैटरर्स और मैरिज हॉल प्रबंधन की भूमिका की जांच कर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

