शेयर बाजार में कारोबारी सत्र के दूसरे दिन भी जबरदस्त रौनक दिखी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,225.07 अंक उछलकर 76,288.65 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 370.05 अंकों की तेजी के साथ 23,810.85 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी 5 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,917.85 का ऊपरी स्तर और 76,033.74 का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयर में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, BEL, मारुति, इटरनल और कोटक बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। हिंदुस्तान लीवर के शेयर में सबसे ज्यादा 4.16% का उछाल दर्ज किया गया।
इन कंपनियों के शेयर में गिरावट
बीएसई पर ट्रेंट, टाटा स्टील, NTPC, SBIN और पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। पावरग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 2.27% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 1.47%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.06% और निफ्टी स्मॉलकैप के शेयरो में 0.31% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड शाम 4.53 बजे 0.83% उछलकर प्रति बैरल 105.6 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

