नई दिल्ली. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जब खेलने उतरेगी तो भारत में ज्यादातर लोग सो रहे होंगे या उठने वाले होंगे. 5 मैचों की वनडे सीरीज का बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा. टी20 सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. इस बार वनडे टीम में कई बदलाव किए गए हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है.
न्यूजीलैंड के दौरे पर वनडे सीरीज के तुरंत बाद टेस्ट मैच खेला जाना है. ऐसे में 5 मैचों की सीरीज में दो कप्तान भारत की तरफ से उतरेंगे. पहले तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.
Final preps before action in Auckland 💪
#NZvIND ODIs loading! 🔜
#TeamIndia https://t.co/gSiiWLNakX
— BCCI (@BCCI) November 3, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को खेला जाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क में होगा।
पहले वनडे मैच का टॉस कितने बजे होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले का टॉस सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा।
भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
मुकाबले की शुरुआत सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) होगी।
भारत में भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत में इस वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहला वनडे), औकिब नबी। आखिरी दो वनडे के लिए तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर टीम से जुड़ेंगे।
न्यूजीलैंड टीम (पहले तीन मैच): मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।
न्यूजीलैंड टीम (आखिरी दो मैच): मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

