नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार खेल दिखाने के बाद भारतीय टीम ने वनडे में भी जोरदार शुरुआत की. पहले मुकाबले में अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान बेबस नजर आए. पूरी टीम महज 185 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.
5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. अर्शदीप सिंह ने विल यंग को आउट कर पहला विकेट चटकाया. इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरते चले गए. भारतीय गेंदबाजों ने कीवी बैटर को संभलने का मौका ही नहीं दिया. 100 रन पूरा करने से पहले ही टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए. देखते ही देखते स्कोर 115 रन पर 7 विकेट हो गया.
Anshul Kamboj with a brilliant spell here at the Eden Park.
Finishes with figures of 10-2-22-2 🔥🔥
#TeamIndia #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
ऐसा लगा टीम इंडिया मेजबान को 150 रन के अंदर ही समेट देगी. ग्लेन फिलिप्स और ब्लेयर टिकनर ने छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेल न्यूजीलैंड को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया. फिलिप्स ने 51 बॉल पर 30 जबकि टिकनर ने 23 गेंद खेलकर 34 रन की पारी खेली.
Innings Break!
Four wickets for Arshdeep Singh, three for Gurnoor Brar and two wickets for Anshul Kamboj as New Zealand are all out for 185 runs.
Scorecard – https://t.co/iZN2Y53Nur #NZvIND #TeamIndia https://t.co/M6auX2n4it
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर की गैरमौजूदगी में कमान संभाली. उन्होंने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया 10 ओवर में 70 रन जरूर खर्च किए लेकिन 4 बड़े विकेट चटकाए.
That’s that from the first innings.
Gurnoor Brar picks up his third wicket and Blair Tickner’s knock comes to an end.
New Zealand are bowled out for 185 runs in 40.2 overs.
Scorecard – https://t.co/iZN2Y53Nur #NZvIND #TeamIndia https://t.co/FrqpofaTbs
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
दूसरी तरफ से उनको गुरनूर बरार का साथ मिला जिनके खाते में 3 विकेट हैं. 9.2 ओवर की गेंदबाजी कर 44 रन देकर इस बॉलर ने न्यूजीलैंड के लिए मु्श्किलें खड़ी की. अंशुल कंबोज को इस मैच में 2 सफलता हासिल हुई जबकि एक बैटर रन आउट होकर वापस लौटा.

