Stock market closing 5 November 2026: शेयर बाजार में दीवाली से पहले तूफानी तेजी देखी जा रही है। कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2,008.61 अंक उछलकर 79,310.01 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 2.40% उछलकर 24,536.60 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी छह कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,470.03 का ऊपरी स्तर, जबकि 78,520.56 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 24,579.90 का उच्च स्तर और 24,296.30 का निम्न स्तर छुआ।
बाजार पूंजीकरण 500 लाख करोड़ पार
इस तेजी के कारण भारतीय बाजार ने फिर से 500 लाख करोड़ (5 ट्रिलियन डॉलर) का मुकाम हासिल कर लिया है। मार्केट में लगातार 6 दिनों की तेजी के बाद BSE मार्केट कैप 5 ट्रिलियन के पार पहुंचा है। बुधवार को भारतीय बजाार का BSE MCap 4,94,42,140.62 करोड़ रुपये था, जो आज करीब 7 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,61,673.69 करोड़ रुपये पर पर पहुंच गया।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, सन फार्मा, L&T, रिलायंस, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, मारुति, इटरनल और कोटक बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 7.77% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर भारती एयरटेल, पावरग्रिड, ITC, अडाणी पोर्ट्स, BEL और NTPC के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। NTPC के शेयर में सबसे ज्यादा 1.65% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 2.22%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.87% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.56% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत बढ़ी
ब्रेंट क्रूड गुरुवार को शाम 5.15 बजे 1.47% उछलकर प्रति बैरल 96.01 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

