5 नवंबर 2026, यानी गुरुवार का दिन दुनिभर के फुटबॉल प्रेमियों को हमेशा याद रहेगा. इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया. अब यह महान खिलाड़ी पुर्तगाल की तरफ से कभी मैदान पर खेलने नहीं उतरेगा.
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने 23 साल के लंबे करियर का अंत खामोशी से एक टीस के साथ किया. अपने दो दशक लंबे करियर में कई अवार्ड जीते और क्लब के साथ अपने देश के लिए भी ट्रॉफी जीती. उन्होंने एक मलाल के साथ करियर का अंत किया. बतौर खिलाड़ी कभी भी क्रिस्टियानो टीम को फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं दिला पाए.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल करियर एक नजर में
| कैटेगरी | जानकारी |
|---|---|
| पूरा नाम | क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस अवेइरो |
| देश | पुर्तगाल |
| जन्म | 5 फरवरी 1985 |
| पोजिशन | फॉरवर्ड |
| इंटरनेशनल डेब्यू | 20 अगस्त 2003 |
| डेब्यू मैच | पुर्तगाल vs कजाखस्तान |
| इंटरनेशनल करियर | 2003 से 2026 |
| कुल इंटरनेशनल मैच | 234 |
| कुल इंटरनेशनल गोल | 146 |
| कुल असिस्ट | 20 |
| प्रमुख जर्सी नंबर | 7 |
| कप्तानी | पुर्तगाल के कप्तान |
| संन्यास का ऐलान | 5 नवंबर 2026 |
5 नवंबर 2026 को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. नवंबर के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बाद वह पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. इस तरह उनका 23 साल लंबा अंतरराष्ट्रीय सफर समाप्त हो जाएगा. उनके इंटरनेशनल करियर की पूरी जानकारी टेबल में देखिए.
रोनाल्डो के बड़े इंटरनेशनल रिकॉर्ड
| रिकॉर्ड | उपलब्धि |
|---|---|
| सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल | 146 गोल |
| सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच | 234 मैच |
| वर्ल्ड कप में गोल | 11 |
| वर्ल्ड कप में मैच | 27 |
| वर्ल्ड कप में गोल करने वाले संस्करण | 6 |
| लगातार सालों में गोल | 23 साल |
| इंटरनेशनल गोल का विश्व रिकॉर्ड | पुरुष फुटबॉल में नंबर-1 |
रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मैचों में 146 गोल किए. वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने करियर में छह फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया.
पुर्तगाल के लिए जीते बड़े खिताब
| साल | टूर्नामेंट | उपलब्धि |
|---|---|---|
| 2016 | UEFA यूरो कप | चैंपियन |
| 2019 | UEFA नेशंस लीग | चैंपियन |
| 2025 | UEFA नेशंस लीग | चैंपियन |

