नई दिल्ली. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे मुकाबले में कातिलाना बॉलिंग की. पहले मुकाबले में 185 रन बनाने वाली कीवी टीम शनिवार, 7 नवंबर को महज 134 रन के स्कोर पर सिमट गई. गुरनूर बरार ने घातक बॉलिंग करते हुए चार विकेट चटकाए और मेहमान टीम को घुटने पर ला दिया. बारिश की वजह से मैच को 50 की जगह 47-47 ओवर का कर दिया गया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पिछले मुकाबले में विकेट के लेने में नाकाम रहे अकीब नबी ने दोनों ही ओपनर का शिकार किया. टिम सेईफर्ट को बिना खाता खोले वापस भेजा इसके बाद विल यंग को महज 6 रन के स्कोर पर आउट किया.
Career-best figures for Gurnoor Brar 👏
Rate his performance today 👇
Scorecard ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/7JmCFaKSDK
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स का विकेट चटकाया और फिर पिछले मैच के हीरो ग्लेन फिलिप्स को शून्य पर गुरनूर बरार ने आउट किया. इस विकेट को लेने के बाद उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से पूरी टीम की हालत खराब कर दी. देखते ही देखते न्यूजीलैंड का स्कोर 119 रन पर 7 विकेट हो गया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में गुरनूर बरार ने 10 ओवर में महज 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया. उन्होंने टॉम लेथम, ग्लेन फिलिप्स, कप्तान मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ का विकेट चटकाया. इसके अलावा अंशुल कंबोज, अकीब नबी और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट अपने नाम किया.
Innings Break!
A brilliant display of bowling as New Zealand are bundled out for 134 runs in 41 overs.
Gurnoor Brar was the pick of the bowlers with figures of 4/30.
Scorecard – https://t.co/pxZRYf6dYV #NZvIND #TeamIndia https://t.co/WhOuvaZYiU
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने अकेले एक छोर पर डटकर पारी को संभाला. उन्होंने 104 बॉल पर 55 रन की पारी खेली. कप्तान सैंटनर ने 31 रन बनाकर टीम को 134 रन के स्कोर तक पहुंचने में अहम योगदान दिया.

