नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्में इस बल्लेबाज ने दुनियाभर में देश का नाम ऊंचा किया है. उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ दिन पहलो ही उन्होंने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए. अपने जन्मदिन पर विराट कोहली ने अब तक खेली पारियों में से बेस्ट का खुलासा किया.
विराट कोहली ने अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारियों को में से एक को चुना. इस पसंद ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. विराट ने जिस यादगार शतकीय पारियों को चुना वो 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की है. इसे उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. इस मैच में विराट कोहली ने शतक नहीं जमाया था बल्कि 43 रनों की पारी खेली थी. इसे ही उन्होंने अपनी सबसे बेहतरीन वनडे पारियों में से एक चुना है.
Birthday special! 😍
Over the years, #ViratKohli has played countless iconic innings, but which one comes out on top? Find out! 📹
Watch him soon in #INDvSL 3-match ODI series 👉 Starts 13th DEC https://t.co/ookEDInLNc
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 5, 2026
गुरुवार को 38 साल के हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में विराट से वनडे क्रिकेट की अपनी सबसे शानदार पारी चुनने के लिए कहा गया था. उन्होंने अपनी पसंद से कई लोगों को चौंका दिया. विराट ने उन पारियों को प्राथमिकता दी, जिन्हें आमतौर पर उनकी सबसे यादगार पारियों में शामिल नहीं किया जाता है.
कोहली ने सबसे पहले 2011 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 35 रनों को चुना. उन्होंने इस पारी को 2012 में होबार्ट में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 133 रनों की पारी से बेहतर बताया. उस मुकाबले में भारत ने 321 रनों का लक्ष्य महज 40 ओवर में हासिल कर लिया था. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए गए 85 रनों को भी अपनी पसंद में जगह नहीं दी. उस मैच में भारत 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 2 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था. इसके बावजूद कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला था.

इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में कोहली ने 351 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए यह शतक लगाया था. उस समय भारतीय टीम 63 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी. 2018 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी नाबाद 160 रनों की पारी भी इस चयन में जगह नहीं बना सकी. उस पारी में उन्होंने दौड़कर 100 रन पूरे किए थे.

