नई दिल्ली. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत के बाद अब वनडे में भी वही कारनामा दोहराना चाहती है. इरादा मेजबान के खिलाफ आखिरी मुकाबला अपने नाम करने का है. टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबला जीता था जबकि चौथा में उसे हार मिली. तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और अब आखिरी बाजी भी अगर हारी तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा. चार मुकाबलों के बाद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अगर रविवार को बे ओवल में जीत दर्ज करती है, तो वह सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगी. टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है. शुक्रवार (13 नवंबर) को इसी मैदान पर खेले गए चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी थी.
New Zealand win the 4th ODI by 244 runs.
We go again for the 5th and final ODI on Sunday with #TeamIndia leading the series 2-1.
Scorecard ▶️ https://t.co/5IIzn3UMi2
#NZvIND https://t.co/a9HZSGxfQK
— BCCI (@BCCI) November 13, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां मुकाबला रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी सुबह 7 बजे होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे का लाइव प्रसारण किन टीवी चैनलों पर होगा?
भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 टीवी चैनलों पर किया जाएगा.
भारत में भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शक यहां ऑनलाइन मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

