Close Menu
    What's Hot

    7000 रुपये लीटर बिकेगा दूध! हिमाचल के बिलासपुर में खुला राज्य का पहला ‘डोंकी फार्म’, जानें आखिर क्यों इतना महंगा है यह दूध? | business

    November 16, 2026

    जय शाह के सामने कोई खड़ा नहीं हुआ, निर्विरोध चुने गए ICC चेयरमैन, लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी | Sports

    November 16, 2026

    CM भगवंत मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; विजेता को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Tejas Rajdhani vs Rajdhani: तेजस राजधानी और राजधानी ट्रेन में क्या है अंतर? जानें किराया, स्पीड और सुविधाएं | National

      November 16, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में बढ़ेगी सर्दी, हिमाचल में बारिश के आसार, जानें देशभर का मौसम | National

      November 16, 2026

      PM Modi News: पीएम मोदी आज फिलीपींस दौरे पर होंगे रवाना, ASEAN-भारत और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 16, 2026

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»जय शाह के सामने कोई खड़ा नहीं हुआ, निर्विरोध चुने गए ICC चेयरमैन, लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी | Sports
    खेल

    जय शाह के सामने कोई खड़ा नहीं हुआ, निर्विरोध चुने गए ICC चेयरमैन, लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह को लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का चेयरमैन चुन लिया गया है. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने इसकी पुष्टि की है. बाली में हुई ICC की बोर्ड और समिति की बैठकों के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा की गई. ICC के निदेशकों ने जय शाह के नाम का प्रस्ताव रखा था.

    ICC के मुताबिक, जय शाह को दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपना उनके नेतृत्व पर बोर्ड के भरोसे को दर्शाता है. इससे क्रिकेट के एक अहम दौर में संस्था को स्थिर नेतृत्व मिलेगा. ICC का लक्ष्य दुनिया भर में क्रिकेट का विस्तार करना, फैंस की संख्या बढ़ाना और खेल की व्यावसायिक संभावनाओं को मजबूत करना है. लगातार दूसरी बार चेयरमैन चुने जाने पर जय शाह ने बोर्ड का आभार जताया. उन्होंने कहा कि ICC का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने क्रिकेट के लिए आने वाले समय को बेहद रोमांचक बताया. खासतौर पर लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक (LA28) में क्रिकेट की वापसी को उन्होंने एक बड़ा अवसर बताया.

    The International Cricket Council (ICC) Board is delighted to announce the unopposed reappointment of Mr Jay Shah for a second term as ICC Chair, following a proposal by the ICC Directors at the Board and Committee meetings in Bali.

    This decision reflects the Board’s confidence in Shah’s leadership and provides continuity at a defining moment for the sport, with global expansion, growth in fandom and commercial development on the strategic roadmap for its future.

    ICC Chairman Jay Shah said:

    “I am deeply honoured by the confidence the ICC Board has placed in me and sincerely grateful to every Director for their continued trust and support. Serving as Chair of the ICC is both a privilege and a responsibility, and I remain committed to working with our Members to advance the interests of cricket across the world.

    “We are entering one of the most important and exciting periods in our sport’s history. Cricket’s return to the Olympic Games at LA28 presents an extraordinary opportunity to introduce our game to new audiences and inspire a new generation of players and fans.

    “Our responsibility extends well beyond delivering successful events. We must build a stronger and more sustainable future for the sport with a focus on fans, athletes, commercial partners and other key stakeholders.

    “I have always believed that cricket’s greatest strength lies in its ability to bring people together. With the support of the Board and our Members, our focus will be on turning ambition into action and ensuring that the progress we make leaves a lasting legacy for generations to come.”

    More: https://t.co/Xs4sidFvOU

    — ICC (@ICC) November 16, 2026

    ICC की ओर से जारी बयान में जय शाह ने कहा, “ICC बोर्ड ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं सभी निदेशकों के निरंतर समर्थन और विश्वास के लिए उनका आभारी हूं. ICC चेयरमैन के रूप में काम करना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है. मैं दुनिया भर में क्रिकेट के हितों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.”

    BCCI के सचिव रह चुके जय शाह ने कहा ICC का काम सिर्फ सफल टूर्नामेंट आयोजित करने तक सीमित नहीं है. संस्था का लक्ष्य क्रिकेट के लिए एक मजबूत और टिकाऊ भविष्य तैयार करना है. इसमें खिलाड़ियों, फैंस और व्यावसायिक भागीदारों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी. जय शाह ने कहा, “हम अपने खेल के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहे हैं. लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी नए दर्शकों तक पहुंचने और खिलाड़ियों व प्रशंसकों की नई पीढ़ी को प्रेरित करने का शानदार अवसर है.”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM भगवंत मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; विजेता को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार
    Next Article 7000 रुपये लीटर बिकेगा दूध! हिमाचल के बिलासपुर में खुला राज्य का पहला ‘डोंकी फार्म’, जानें आखिर क्यों इतना महंगा है यह दूध? | business
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड में रहे फ्लॉप, कब खेलेंगे अगली सीरीज, किस टीम से होगा मुकाबला? | Sports

      November 16, 2026

      Ind vs Nz ODI Series: रोहित और विराट फ्लॉप…बॉलर्स ने पलट दी बाजी, टी20 के बाद वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को दी मात | Sports

      November 15, 2026

      Watch Viral Video: जप रहे थे सीता राम…सहवाग के बेटे ने पापा को किया वीडियो कॉल, आखिरी ओवर का बताया हाल | Sports

      November 15, 2026

      Japan Masters 2026 Final: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, जापान मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने | Sports

      November 15, 2026

      Watch Vial Video: पहले पाकिस्तान के जबड़े छीना मैच, फिर भारतीय खिलाड़ियों ने जख्म पर छिड़का नमक, जश्न का वीडियो देखिए | Sports

      November 14, 2026

      Ind vs NZ Live Streaming: करो या मरो मुकाबला, भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे, लाइव मैच का कैसे उठाएं मजा | Sports

      November 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      7000 रुपये लीटर बिकेगा दूध! हिमाचल के बिलासपुर में खुला राज्य का पहला ‘डोंकी फार्म’, जानें आखिर क्यों इतना महंगा है यह दूध? | business

      By परवेश चौहानNovember 16, 2026

      बिलासपुर. देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक श्ख्स ने अनोखा स्टार्टअप शुरू किया…

      जय शाह के सामने कोई खड़ा नहीं हुआ, निर्विरोध चुने गए ICC चेयरमैन, लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी | Sports

      November 16, 2026

      CM भगवंत मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; विजेता को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

      November 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.