नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड का दौरा निराशाजनक रहा. 5 मैचों की सीरीज में दोनों कुल 100 रन भी नहीं बना पाए. अब फैंस को उनके दोबारा मैदान पर उतरने का इंतजार है. सबको यही जानना है कि आखिर अगली वनडे सीरीज कब होगी और किस टीम के खिलाफ इन दोनों को खेलते देख पाएंगे.
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के सभी 5 मुकाबलों की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई. दोनों बल्लेबाज बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. रोहित चार पारियों में सिर्फ 30 रन बना पाए. इसमें से दो मुकाबले में तो वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. बात विराट कोहली की करें तो दौरे की शुरुआत उनकी अच्छी रही लेकिन फिर कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने पहले मैच में महज 51 गेंद पर 74 रन बनाए. इसके बाद वह इस प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सके. कोहली ने चार पारियों में कुल 86 रन बनाए.
न्यूजीलैंड के निराशाजनक वनडे दौरे के बाद रोहित और विराट करीब एक महीने तक मैदान से दूर रहेंगे. दोनों अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी. इसमें दोनों वापसी कर सकते हैं. इसके लिए उनका फिट रहना और टीम में चयन होना जरूरी है. भारत अगले महीने यानी दिसंबर में 1996 विश्व कप विजेता श्रीलंका की मेजबानी करेगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे.

सीरीज का पहला वनडे मुकाबला रविवार, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली 13 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम की ओर से मैदान पर उतर सकते हैं.
भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल
| तारीख | दिन | मुकाबला | वेन्यू | भारतीय समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| 13 दिसंबर | रविवार | पहला वनडे | ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम | दोपहर 2:00 बजे |
| 16 दिसंबर | बुधवार | दूसरा वनडे | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे |
| 19 दिसंबर | शनिवार | तीसरा वनडे | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे |
भारत ने आखिरी बार अगस्त 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी. उस सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टाई रहा था. इसके बाद भारत को दूसरे और तीसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा था.

