नई दिल्ली. टीम इंडिया के लिए मुश्किल में उपयोगी पारी खेलने वाले ओपनर केएल राहुल ने खास उपलब्धि हासिल की है. इस अनुभवी बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में फिफ्टी ठोकी. शुक्रवार (20 नवंबर) को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन राहुल ने 116 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए. न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पहला 50 या उससे अधिक रन का स्कोर है. इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया.
कर्नाटक के दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में फिफ्टी ठोकते ही अनोखा रिकॉर्ड बना डाला. चारों SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट ओपनर के तौर पर कम से कम एक अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. राहुल ने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट से भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किया था.
71st Test match for @klrahul
His first in New Zealand and the vice-captain brings up a fine half-century 🙌
His 22nd in Test cricket 👏👏
Live – https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/hh49b6ql1n
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
इसके बाद से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ओपनर के रूप में खेले गए आठ टेस्ट मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. इंग्लैंड में राहुल ने 13 टेस्ट मैचों की 26 पारियों में ओपनिंग करते हुए चार शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं. दक्षिण अफ्रीका में पांच टेस्ट मैचों की नौ पारियों में बतौर ओपनर उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है.
KL Rahul with a shot through square leg and that brings up the 50-run partnership between our openers 👏👏
Live – https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/dzOjY19BrR
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
जायसवाल के साथ 126 रन की साझेदारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े. जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंद में 85 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए और भारतीय टीम को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई. राहुल और जायसवाल के बीच हुई यह साझेदारी न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट में भारत की चौथी 100 से अधिक रन की ओपनिंग साझेदारी रही. इससे पहले साल 1994 में नयन मोंगिया और नवजोत सिंह सिद्धू ने पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े थे.
पडिक्कल के साथ भी जोड़े 29 रन
शुक्रवार को दिन के आखिरी सेशन में मैट हेनरी ने जायसवाल को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मोर्चा संभाला. दोनों ने 67 गेंद में 29 रन जोड़े और भारत का स्कोर 39 ओवर में एक विकेट पर 159 रन तक पहुंचाया. भारत के लिए अपने पिछले दो टेस्ट मैचों में लगातार दो शतक लगाने वाले पडिक्कल दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 35 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद थे. केएल राहुल 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.

