Close Menu
    What's Hot

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026

    हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

    June 19, 2026

    24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»जब तक मैं जिंदा हूं रोहतक लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर को नहीं होने दूंगा शिफ्ट- भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
    Breaking News

    जब तक मैं जिंदा हूं रोहतक लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर को नहीं होने दूंगा शिफ्ट- भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रोहतक : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर को शहर से बाहर शिफ्ट करने की चर्चाओं पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदा है, तब तक ऐसा नहीं होने देंगे। सरकार ने अगर ऐसा कोई फैसला लिया है तो उसे तुरंत वापस ले। क्योंकि, इस वक्त इन दोनों परिसरों की लोकेशन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से नाममात्र दूरी पर है। आम लोग बड़ी आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं।

    हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में लोगों की सुविधा के लिए डीसी आवास, एसपी आवास, मॉडल स्कूल, तहसील, पुलिस लाइन, कैनाल रेस्ट हाउस, कंज्यूमर फोरम, डाकखाना, बैंक और इनकम टैक्स ऑफिस को आसपास बनवाया गया था। ताकि, अलग-अलग सरकारी कामों के लिए लोगों को यहां-वहां चक्कर न काटने पड़ें। नये परिसर स्थापित करने और उनका विस्तार करने पर कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सैंकड़ों करोड़ रूपए खर्च किए गए थे। अगर मौजूदा सरकार ने लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर को यहां से दूर शिफ्ट किया तो ना सिर्फ वकीलों, कोर्ट में काम करने वाले मुंशी और कर्मचारियों को बल्कि अलग-अलग कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाने के लिए कई-कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने इस बारे में अब तक न जिले के विधायकों से बात की और न ही बार पदाधिकारियों से सलाह मशविरा किया। सरकार अगर चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा निर्णय लेती है तो इससे इलाके के लोगों को भारी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि इन सरकारी इमारतों के निर्माण पर पहले ही सैंकड़ों करोड़ रुपये लगे हुए हैं। यदि सरकार को कुछ करना ही है तो नये उद्योग लगाये ताकि प्रदेश के युवाओं को रोज़गार मिले। हुड्डा ने कहा कि अगर सरकार जनहित में कोई फैसला लेना चाहती है तो उसे कांग्रेस सरकार की तर्ज पर सुनारियां गांव की खाली जमीन पर इंडस्ट्री स्थापित करनी चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और इलाके में अन्य आर्थिक गतिविधियां भी तेज हों।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली : मालवीय नगर पुलिस ने 72 घंटे में पकड़े आरोपी, डॉक्टर दंपति के घर की थी लाखों की चोरी
    Next Article दिल्ली : राजेंदर नगर उपचुनाव के लिए AAP के बाद कांग्रेस और BJP ने भी किया उम्मीदवार का ऐलान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026

    56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

    June 19, 2026

    इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

    June 19, 2026

    इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

    June 19, 2026

    पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

    June 19, 2026

    केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

    June 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    By अंकित कुमारJune 19, 2026

    PM Narendra Modi: पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की…

    हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

    June 19, 2026

    24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

    June 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.