नई दिल्ली. 10 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट का कॉल दिया गया है. इसकी वजह से दिल्ली में रहने वाले लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करने पड़ने वाला है. मेट्रो के 50 से ज्यादा स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट पर पाबंदी लगाई जा चुकी है. दिल्ली और निजामुद्दीन पहुंचने वाली 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. सबसे बड़ी मुश्किल प्रोटेस्ट एरिया के आस पास रहने वालों को होने जा रहा है. सरकार ने जंतर मंतर के पास इंटरनेट पर रोक लगाने का फैसला लिया है.
शुक्रवार को सरकार ने जनपथ–कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश दिया है. 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने की अनुमति दी गई है. यह फैसला दिल्ली पुलिस की ओर से एहतियातन उठाए गए कदमों का हिस्सा है. पुलिस ने यह कदम विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन और कॉकroach जनता पार्टी (CJP) समेत विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए उठाया है.

आदेश में कहा गया, “जनपथ–कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी. ये सेवाएं 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगी. मोबाइल इंटरनेट तकनीक के सभी स्वरूपों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं.”
Internet services suspended within a 4-km radius in New Delhi. The Ministry of Home Affairs has approved the temporary suspension of internet services. Internet services will remain suspended within a 4-kilometer radius around the Janpath–Kartavya Path crossing. Services will remain suspended from 10 PM on October 9 to 10 PM on October 10. Instructions have been issued to suspend all forms of mobile internet technology.
— ANI (@ANI) October 9, 2026
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीजेपी के प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. इसके लिए पुलिस मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक भी हुई. अधिकारियों ने बताया कि बैठक में सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना था. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया.
आपको बता दें कि पहले ही शनिवार को प्रदर्शन से पहले उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इनमें से ज्यादातर ट्रेनें हरियाणा से चलती हैं. रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने के पीछे “परिचालन संबंधी कारणों” का हवाला दिया है. दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एक्जिट गेट बंद रखने का फैसला लिया गया है.यह कदम 10 अक्टूबर को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शनों से पहले उठाया गया है. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

