Home loan interest rate October 2026: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोग त्योहार के दौरान अपने नए घर में शिफ्ट करना चाहते हैं। ऐसे में होम लोन को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन हो जाता है। किस बैंक से लें और किस बैंक से न लें। किसी सरकारी बैंक से लोन लेना सही फैसला होता है। इस रिपोर्ट में हम कुल 12 सरकारी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना कर रहने जा रहे हैं।
7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
अक्टूबर 2026 में कुछ प्रमुख सरकारी बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें 7% से शुरू होती हैं, हालांकि, बैंक की ब्याज दर लोन देने वाली संस्था, उधार लेने वाले की प्रोफाइल, क्रेडिट स्कोर, पिछले लोन का इतिहास, लोन की राशि और अन्य जरूरी कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
इसे ध्यान में रखते हुए, आइए अक्टूबर 2026 के लिए देश के प्रमुख सरकारी बैंकों द्वारा ऑफर की जाने वाली होम लोन दरों पर नजर डालें। नीचे दी गई दरों में लोन के तीन स्लैब शामिल हैं: ₹30 लाख तक, ₹30 लाख से ज्यादा और ₹75 लाख तक और ₹75 लाख से ज्यादा।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का रेट सबसे कम
यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तीनों लोन स्लैब में 7% की शुरुआती दरें ऑफर करते हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की दर 7% से 9.90% के बीच है, जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दर 7% से 9.15% के बीच है। सभी बैंकों की पूरी लिस्ट के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।
अक्टूबर 2026 में पब्लिक सेक्टर बैंकों की होम लोन दरें:
| बैंक का नाम | ₹30 लाख रुपये तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से ज्यादा |
|---|---|---|---|
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.20%-9.00% | 7.20%-9.00% | 7.20%-9.25% |
| बैंक ऑफ इंडिया | 7.10%-10.00% | 7.10%-10.00% | 7.10%-10.25% |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 7.00%-9.90% | 7.00%-9.90% | 7.00%-9.90% |
| केनरा बैंक* | 7.25%-10.00% | 7.25%-10.00% | 7.15%-9.90% |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 7.00%-9.15% | 7.00%-9.15% | 7.00%-9.15% |
| इंडियन बैंक | 7.15%-9.15% | 7.15%-9.15% | 7.15%-9.15% |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 7.20% से शुरू | 7.20% से शुरू | 7.20% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 7.35%-10.75% | 7.35%-10.75% | 7.35%-10.75% |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.25%-9.25% | 7.25%-9.15% | 7.20%-9.15% |
| भारतीय स्टेट बैंक | 7.25%-8.55% | 7.25%-8.55% | 7.25%-8.55% |
| यूको बैंक** | 7.15%-9.25% | 7.15%-9.25% | 7.15%-9.25% |
| यूनियन बैंक*** | 7.15%-9.60% | 7.15%-9.60% | 7.15%-9.60% |
नोट: *CRG-Prime, CRG-1 और CRG-2 के तहत, केनरा बैंक टेकओवर/रेडी-टू-मूव होम लोन प्रपोजल और बैंक में सैलरी अकाउंट रखने वाले सैलरीड कर्मचारियों के लिए 5 बेसिस पॉइंट की अतिरिक्त छूट देता है।
**UCO बैंक महिला उधारकर्ताओं के लिए 0.05% और टेकओवर लोन के लिए 0.10% की अतिरिक्त छूट देता है।
***यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंश्योरेंस पॉलिसी लेने वाले उधारकर्ताओं को ब्याज दर में 0.05% की अतिरिक्त छूट देता है।

