Close Menu
    What's Hot

    Ind vs Zim: तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसको… वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा क्या गजब बोले | Sports

    July 21, 2026

    पेपर लीक मामले में न्याय की मांग, लाठीचार्ज से दबाने की…

    July 21, 2026

    औसत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए SBI Fund के शेयर, खरीदार मायूस, जानें शेयर खरीदें या नहीं

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»9 मई की ऐतिहासिक रात: कितने मिसाइल अटैक, कितने फेल, किसका कितना हुआ नुकसान, जिंदा पायलट, पूरी डिटेल
    Breaking News

    9 मई की ऐतिहासिक रात: कितने मिसाइल अटैक, कितने फेल, किसका कितना हुआ नुकसान, जिंदा पायलट, पूरी डिटेल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    वॉर डेस्क : 9 मई की रात हर भारतवासी के लिए शायद सबसे लंबी रात थी। जो लोग जाग रहे थे, वो भारत की वीर सेना के शौर्य और पराक्रम को देख रहे थे और जो लोग सो रहे थे, वो बस इसीलिए आराम से सो पाए क्योंकि हमारी वीर सेना उनकी रक्षा के लिए हमेशा तैनात है।

    अचानक देर शाम खबर आई कि बॉर्डर से सटे इलाकों में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया। जम्मू, पंजाब, राजस्थान के कई इलाकों में हमले हुए। कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए। सबसे पहले जम्मू से बहुत सारे वीडियो आए। पर माता वैष्णो देवी की कृपा थी की वहां से कोई बुरी खबर नहीं आई।

    पाकिस्तान का टारगेट था सैन्य ठिकानों को डैमेज करना। यानी सीधा हमारी फौज पर हमला। शास्त्रों में इसे ही विनाश कालेन विपरीत बुद्धि कहा गया है । भारत की तरफ से हमलों को रोकने के लिए स्पाइडर मिसाइल डिफेंस सिस्टम, आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम के अलावा S400 का सबसे बड़ा कंट्रीब्यूशन रहा। कुछ टाइम में ही पाकिस्तान के सारे अटैक्स को नाकाम कर दिया गया।

    इसके अलावा पाकिस्तान की चिंता बढ़ाने वाली एक और खबर तब आई जब यह पता चला कि उनके तीन फाइटर जेट्स को गिरा दिया गया है—दो JF-17 और एक F-16। और सबसे बड़ी खबर कि उनके एक पायलट को पकड़ भी लिया गया। हालांकि पायलट की आइडेंटिटी रिवील नहीं की गई है क्योंकि जिनेवा कन्वेंशन के तहत जो प्रिजनर्स ऑफ वॉर होते हैं, उनकी पहचान गुप्त रखी जाती है।

    हालांकि आपको याद होगा विंग कमांडर अभिनंदन को जब पाकिस्तानियों ने पकड़ा था तब उन्होंने उनकी आइडेंटिटी दुनिया के सामने रिवील कर दी थी। साथ में उनसे जबरदस्ती वीडियोस भी बनवाईं थी। यही हरकत बताती है पाकिस्तान की कितनी औकात है और यही वजह है कि आज पाकिस्तान के हालात यहां तक पहुंच गए हैं.

    इसके बाद बारी थी भारत की। पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में लगातार हमले हुए—लाहौर, इस्लामाबाद, कराची, सियालकोट समेत कई शहरों पर अरब सागर से भी अटैक की खबरें आईं। पाकिस्तान की तबाही में कोई कमी ना आए, इसलिए दूसरी तरफ से पाकिस्तान के अंदर बीएलए यानी बलोच लिबरेशन आर्मी ने भी मोर्चा संभाला।

    खबर है कि बलूचिस्तान में कई जगह पाकिस्तान आर्मी के ऊपर हमले हुए हैं और पाक आर्मी की चौकियों पर बीएलए ने अपना झंडा गाड़ दिया है। यहां तक कि कोटा में मौजूद पाकिस्तानी फोर्सेस फ्रंटियर क्रॉप्स के हेडक्वार्टर पर भी बीएलए ने हमला कर दिया और पाकिस्तानी आर्मी क्वेटा से भाग रही है।

    लगता है जैसे टू नेशन थ्योरी समझाने वालों को 71 में हमारी आर्मी ने थ्री नेशन थ्योरी का ज्ञान दिया था, वैसे ही इस बार उनको शायद फोर नेशन थ्योरी भी समझाई जाएगी।

    वहीं दूसरी तरफ लगातार डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह की मीटिंग चल रही थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर को विदेशों से कॉल्स आ रही थीं और सभी सेना प्रमुखों की बैठक की भी खबर आती रही।

    वहीं एक ऐसी खबर आई— कि फ्लाइट रडार के डाटा के हिसाब से रात को पाकिस्तान का एक प्लेन बहरेन के लिए निकल गया। खबर की पूरी पु्ष्टि तो नहीं हुई है लेकिन लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद शाहबाज शरीफ या आसिम मुनीर अपने परिवार वालों का बैकपैक करके उनको शायद बाहर रवाना कर चुके हैं और अपने देश के लोगों को ऐसे ही मरने के लिए छोड़ दिए हैं।

    अमेरिका से भी जब इस हमले के बारे में बात हुई, इस कॉन्फ्लिक्ट के बारे में बात हुई, तो उनके वाइस प्रेसिडेंट ने कल रात को ही कहा कि “It’s none of our business”, यानी यह हमारा काम नहीं है — वो लोग आपस में निपटें।

    भारत ने तो साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान की हरकतों में आराम नहीं आएगा तब तक उसे हमारी आर्मी से ऐसी दवाई मिलती रहेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन सिंदूर 2.0 तो हमने देखा, लेकिन बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में 12 और ऐसे टेरर ठिकाने हैं जिसे इंडिया ने आइडेंटिफाई कर रखा है। अब उन पर कब हमला होगा वो हमको जल्दी पता चलेगा।

    9 may ko kya hua india pak war live updates operation sindoor 3.0 operation sindoor continues
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNuclear War: क्या करें अगर गिरे परमाणु बम? जानिए रेडिएशन से कैसे बचें
    Next Article दिल्ली में सड़क-फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज, पंचशील विहार, शेख सराए में एक्शन के बाद फिर हुआ अतिक्रमण
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      औसत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए SBI Fund के शेयर, खरीदार मायूस, जानें शेयर खरीदें या नहीं

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      अमेरिका-ईरान जंग से भारत का खजाना खाली, 61% बढ़ा तेल पर खर्च, लोगों की जेबें हुईं खाली

      July 21, 2026

      फोन से ही लॉक और अनलॉक करें आधार बायोमेट्रिक, जानें UIDAI का आसान तरीका

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Ind vs Zim: तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसको… वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा क्या गजब बोले | Sports

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ नई दिल्ली. आयरलैंड…

      पेपर लीक मामले में न्याय की मांग, लाठीचार्ज से दबाने की…

      July 21, 2026

      औसत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए SBI Fund के शेयर, खरीदार मायूस, जानें शेयर खरीदें या नहीं

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.