Close Menu
    What's Hot

    क्या यार ये वाइस-कैप्टन…वैभव सूर्यवंशी से उलझे तिलक वर्मा, 4,6,4 मोहम्मद सिराज की आई शामत | Sports

    September 6, 2026

    क्या आपके भी सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैर? काला तिल दिलाएगा राहत, जानिए कैसे? – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    SBI में 12,000 भर्तियां निकलेंगी, क्लर्क और ऑफिसर के लिए निकलेगी वैकेंसी

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम | National

      September 6, 2026

      दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

      September 6, 2026

      सागर शराब कांड: मौत का आंकड़ा 12 पहुंचा, 35 से ज्यादा बीमार, यूपी कनेक्शन की जांच तेज | National

      September 6, 2026

      भैया को सैया बनाने वाले क्या जानें जौहर का महत्व…स्वरा भास्कर को धीरेंद्र शास्त्री का जवाब | Entertainment

      September 6, 2026

      IMD Weather Update: आज जमकर होगी बारिश ! दिल्ली-हरियाणा से हिमाचल-पंजाब तक IMD का अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»RTI में मांगी थी जानकारी, हरियाणा के विभाग ने भेज दिए एक क्विंटल के पन्ने, 80 हजार रुपये वसूले पर जवाब अधूरा
    Breaking News

    RTI में मांगी थी जानकारी, हरियाणा के विभाग ने भेज दिए एक क्विंटल के पन्ने, 80 हजार रुपये वसूले पर जवाब अधूरा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    RTI में मांगी थी जानकारी, हरियाणा के विभाग ने भेज दिए एक क्विंटल के पन्ने, 80 हजार रुपये वसूले पर जवाब अधूरा
    RTI में मांगी थी जानकारी, हरियाणा के विभाग ने भेज दिए एक क्विंटल के पन्ने, 80 हजार रुपये वसूले पर जवाब अधूरा
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कुरुक्षेत्र, हरियाणा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक चौंकाने वाला RTI घोटाला सामने आया है। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक नागरिक से 80 हजार रुपये की फीस वसूलने के बाद RTI के तहत 40 हजार पन्नों का जवाब भेज दिया, लेकिन इन भारी-भरकम दस्तावेजों में भी मांगी गई जानकारी अधूरी निकली। आरोप है कि विभाग ने न सिर्फ गोलमोल जवाब दिए, बल्कि कई अहम जानकारियों को छिपा भी लिया।


    40 हजार पन्ने, 1 क्विंटल से ज्यादा वजन

    सेक्टर-13 निवासी पंकज अरोड़ा ने 30 जनवरी को RTI के तहत विभाग से 15 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इनमें ठेकों की प्रक्रिया, जीएसटी रसीदें, पक्के-कच्चे कर्मचारियों की संख्या, राजस्व और विभागीय खर्च जैसे सवाल शामिल थे। विभाग ने जवाब के बदले ₹80,000 की फीस मांगी, जिसे अरोड़ा ने ड्राफ्ट के माध्यम से जमा भी करा दिया।

    196 दिनों के लंबे इंतजार के बाद विभाग ने उन्हें करीब 40,000 पन्नों का जवाब भेजा, जिसका वजन 1 क्विंटल से ज्यादा था। लेकिन अरोड़ा के मुताबिक, इसमें न तो स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही ईमानदारी दिखाई गई।


    “जानकारी नहीं, सिर्फ कागजों का ढेर भेजा” – RTI एक्टिविस्ट

    पंकज अरोड़ा का आरोप है कि जिन बिंदुओं पर जवाब मांगा गया था, उनमें से आधे से ज्यादा सवालों के जवाब या तो गोलमोल थे या पूरी तरह से गायब। कुछ कागजों में सिर्फ पुराने टेंडरों की कॉपी या अधूरी सूचनाएं थीं। उनका कहना है कि यह जनता के सूचना के अधिकार की सीधी अवहेलना है।


    मुख्यमंत्री से लेकर सूचना आयुक्त तक मामला पहुंचा

    पंकज अरोड़ा ने इस मामले को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, और जिला उपायुक्त (DC) तक पहुंचाया। इसके बाद विभाग की ओर से जवाब तो भेजा गया, लेकिन फिर भी मांगी गई जानकारी नहीं दी गई। अब यह मामला मुख्य सूचना आयुक्त के समक्ष पहुंच गया है और अपील स्वीकार की जा चुकी है।


    बड़ा खुलासा: बैंक में जमा ही नहीं हुआ डिमांड ड्राफ्ट

    एक और चौंकाने वाला खुलासा यह है कि RTI शुल्क के रूप में भेजा गया ₹80,000 का डिमांड ड्राफ्ट और बैंकर चेक विभाग ने अभी तक बैंक में जमा नहीं करवाया। बैंक द्वारा पुष्टि किए जाने पर यह भी सामने आया कि भुगतान की वैधता खत्म हो चुकी है। इससे RTI एक्ट के तहत विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल उठता है।


    हरियाणा के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की यह कार्यशैली न सिर्फ RTI कानून की भावना के खिलाफ है, बल्कि सरकारी जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि सूचना आयोग इस मामले में क्या निर्णय लेता है और क्या दोषियों पर कोई कार्रवाई होती है।

    Public Health Department Haryana RTI घोटाला हरियाणा कुरुक्षेत्र RTI विवाद पंकज अरोड़ा RTI केस सूचना का अधिकार केस हरियाणा सरकारी भ्रष्टाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर भारत में फिर बरसेंगे बादल: दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश के आसार, हिमाचल-उत्तराखंड में राहत-बचाव तेज, यूपी में 10 की मौत
    Next Article दिल्ली में हाइब्रिड कारें महंगी, रोड टैक्स की मार से यूपी-हरियाणा की ओर भाग रहे खरीदार, हर महीने 50 करोड़ का नुकसान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    क्या आपके भी सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैर? काला तिल दिलाएगा राहत, जानिए कैसे? – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    IMD Weather Alert: 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम | National

    September 6, 2026

    नवजात को गोरा करने के लिए आप भी तो नहीं रगड़ रहे तेल-बेसन? फरीदाबाद की डॉ. प्राची ने बताया ये क्यों घातक – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

    September 6, 2026

    हांसी में समाधा मंदिर मार्ग बनेगा स्मार्ट रोड, 7 सेल्फी प्वाइंट और भव्य गेट से बदलेगा लुक

    September 6, 2026

    सागर शराब कांड: मौत का आंकड़ा 12 पहुंचा, 35 से ज्यादा बीमार, यूपी कनेक्शन की जांच तेज | National

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    क्या यार ये वाइस-कैप्टन…वैभव सूर्यवंशी से उलझे तिलक वर्मा, 4,6,4 मोहम्मद सिराज की आई शामत | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 6, 2026

    वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच दलीप ट्रॉफी में हुई बहस नई दिल्ली. दलीप…

    क्या आपके भी सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैर? काला तिल दिलाएगा राहत, जानिए कैसे? – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    SBI में 12,000 भर्तियां निकलेंगी, क्लर्क और ऑफिसर के लिए निकलेगी वैकेंसी

    September 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.