Close Menu
    What's Hot

    डेटा यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, BSNL के इस प्लान में रोज मिलेगा 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट

    June 24, 2026

    हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

    June 24, 2026

    भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने 150वीं जयंती पर सरदार पटेल को स्टैच्यू आफ यूनिटी पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने 150वीं जयंती पर सरदार पटेल को स्टैच्यू आफ यूनिटी पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi Gujarat Visit
    PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री ने 150वीं जयंती पर सरदार पटेल को स्टैच्यू आफ यूनिटी पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    • पदक विजेताओं को सम्मानित भी किया गया

    PM Modi Today In Gujarat, (द भारत ख़बर), गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 150वीं जयंती (150th birth anniversary) पर आज उन्हें गुजरात स्थित स्टैच्यू आफ यूनिटी (Statue of Unity) पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मोदी पहली बार 2014 में जब प्रधानमंत्री बने थे, तब से हर वर्ष 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas) के रूप में मनाई जाती है।

    182 मीटर ऊंची है सरदार पटेल की प्रतिमा

    गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू आफ यूनिटी।

    पीएम मोदी सुबह गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित एकता नगर पहुंचे और वहां पास में बनवाई गई सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम पास में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

    समारोह का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय एकता दिवस परेड

    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड (National Unity Day Parade) कार्यक्रम देने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे और प्रधानमंत्री ने सभी को एकता दिवस की शपथ दिलाई और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड देखी। इस शपथ के माध्यम से, प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शपथ में देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने के महत्व पर भी ज़ोर दिया गया।

    झांकियां भी रहीं समारोह का प्रमुख आकर्षण

    इस वर्ष के समारोह का एक प्रमुख आकर्षण सशस्त्र बलों की गणतंत्र दिवस की तर्ज पर आयोजित परेड और सजावटी झांकियां थीं। परेड में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड  एनएसजी),  गुजरात, जम्मू और कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी की 10 झांकियां शामिल थीं, जिन पर ‘अनेकता में एकता’ की थीम अंकित थी।

    परेड मार्ग पर भारत के शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए गए

    परेड मार्ग पर, 900 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की समृद्धि और विविधता को दर्शाते हुए भारत के शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए गए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टुकड़ियों ने भी परेड में भाग लिया।

    अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने पीएम को दी सलामी

    सुरक्षा बलों में महिला सशक्तिकरण के प्रदर्शन में, प्रधानमंत्री मोदी को पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों से औपचारिक सलामी मिली, जिनका नेतृत्व महिला अधिकारी कर रही थीं। इस वर्ष की परेड के मुख्य आकर्षणों में रामपुर हाउंड्स जैसे भारतीय नस्ल के कुत्तों से बनी बीएसएफ की मार्चिंग टुकड़ी, गुजरात पुलिस की घुड़सवार टुकड़ी, असम पुलिस का मोटरसाइकिल डेयरडेविल शो और बीएसएफ का ऊँट दस्ता व  ऊँट सवार बैंड शामिल थे।

    वायु सेना ने प्रस्तुत किया फ्लाई-पास्ट 

    परेड में सीआरपीएफ के पाँच शौर्य चक्र विजेता और बीएसएफ के 16 वीरता पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने झारखंड में नक्सल विरोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में असाधारण साहस का परिचय दिया। भारतीय वायु सेना ने ‘ऑपरेशन सूर्य किरण’ के तहत फ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया।

    ये भी पढ़ें : PM In Muzaffarpur: हम छठ मैया को कर रहे यूनेस्को हेरिटेज टैग दिलाने की कोशिश

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में लालच की सारी हदें पार, 1000 से ज़्यादा पुरुषों ने महिला बन किया आवेदन
    Next Article लगातार दूसरे दिन भी गिरा शेयर बाजार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डेटा यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, BSNL के इस प्लान में रोज मिलेगा 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट

      By परवेश चौहानJune 24, 2026

      BSNL Prepaid Plan: डेटा यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, BSNL के इस प्लान में रोज मिलेगा…

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.