Close Menu
    What's Hot

    Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

    January 21, 2026

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

    January 21, 2026

    Web Series Daldal Trailer: दलदल का ट्रेलर जारी

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      January 21, 2026

      Sunita Williams: कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे: सुनीता विलियम्स

      January 21, 2026

      ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सेंसेक्स 513.45 व निफ्टी 142.60 अंक उछला
    दुनिया

    सेंसेक्स 513.45 व निफ्टी 142.60 अंक उछला

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : सेंसेक्स 513.45 व निफ्टी 142.60 अंक उछला
    Share Market Update : सेंसेक्स 513.45 व निफ्टी 142.60 अंक उछला

    भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, आईटी शेयरों में रही ज्यादा तेजी

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : मंगलवार की गिरावट को पीछे छोड़ते हुए भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर से जबरदस्त तेजी दिखाई दी और यह मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि यह तेजी भारत और अमेरिका के बीच कम होते व्यापारिक तनाव के चलते आई है। कारोबार के दौरान आईटी शेयरों में विशेष रूप से तेजी दिखाई दी। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 513.45 अंक या 0.61 प्रतिशत चढ़कर 85,186.47 पर बंद हुआ।

    कारोबार के दौरान यह 563.75 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 85,236.77 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 142.60 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 26,052.65 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में खरीदारी के जोर और विदेशों में कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे बढ़कर 88.58 (अनंतिम) पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और टाइटन सबसे अधिक लाभ में रहे।

    एक दिन की नरमी के बाद सोने की कीमत दोबारा बढ़ी

    भारतीय सर्राफा बाजार में एक दिन की नरमी के बाद दोनों कीमती धातुओं में दोबारा से तेजी देखी गई। मंगलवार को जहां दोनों में बड़ी गिरावट आई थी वहीं बुधवार को घरेलु और विदेशी बाजार में जबरदस्त मांग के चलते इनके दाम में दोबारा से उछाल दिखाई दिया। यही कारण है कि दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर से तेजी दिखाई दी। जानकारों का कहना है कि एक बार फिर से निवेशकों का रूझान सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ रहा है इन दोनों धातुओं की कीमत में तेजी के पीछे यही कारण है।

    इस तरह रहे सोने-चांदी के रेट

    राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां पर बुधवार को सोने की कीमत 1,500 रुपए बढ़कर 1,27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 1,500 रुपए बढ़कर 1,26,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी उछाल आया और यह 4,000 रुपए बढ़कर 1,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जिससे स्थानीय सर्राफा बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट थम गई। वैश्विक बाजार में भी हाजिर सोना लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ 46.32 डॉलर या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 4,114.01 डॉलर प्रति औंस हो गया। विदेशी कारोबार में चांदी हाजिर 3.09 प्रतिशत बढ़कर 52.26 डॉलर प्रति औंस हो गई।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपना चौधरी ने हरे सूट में किया ताबड़तोड़ डांस, कातिलाना डांस मूव्स पर फैन्स हुए दीवाने
    Next Article KMP Expressway के दोनों साइड बसेंगे 5 नए शहर, ग्लोबल सिटी का होगा निर्माण, हरियाणा सरकार प्लान तैयार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर होगा एफटीए : ईयू

      January 21, 2026

      एक दिन में निवेशकों को नौ लाख करोड़ का नुकसान

      January 21, 2026

      भारत की व्यापारिक साझेदार बनने को उत्सुक है पोलैंड : सिकोरस्की

      January 21, 2026

      सोना पहली बार डेढ़ लाख के पार

      January 21, 2026

      दिग्गज कंपनियों पर भारी पड़ी वैश्विक अनिश्चितता

      January 20, 2026

      भारत की विकास दर पर आईएमएफ ने जताया भरोसा

      January 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      By अंकित कुमारJanuary 21, 2026

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में जिला अध्यक्षों…

      बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

      January 21, 2026

      Web Series Daldal Trailer: दलदल का ट्रेलर जारी

      January 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.