Close Menu
    What's Hot

    ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा होंगे’, Anurag Dobhal के आखिरी व्लॉग से मचा हड़कंप

    March 5, 2026

    भारत में 180 उड़ानें प्रभावित, ईरान में अब तक 1000 लोगों की मौत

    March 5, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत में 180 उड़ानें प्रभावित, ईरान में अब तक 1000 लोगों की मौत

      March 5, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा आज

      March 5, 2026

      क्या नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजेगी भाजपा ?

      March 5, 2026

      हम सम्मानजनक बातचीत के लिए तैयार : इलाही

      March 4, 2026

      राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

      March 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी
    पंजाब

    अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर तीसरी और चौथी रेल लाइन निर्माण के लिए रेलवे ने “फाइनल लोकेशन सर्वे” (एफएलएस) को हरी झंडी दे दी है।

    नई लाइन बिछाने के लिए अब जल्द सर्वे का कार्य प्रारंभ होगा। इस स्वीकृति के लिए उन्होंने रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद जताते हुए बताया कि उन्हें पत्र के माध्यम से रेल मंत्री द्वारा फाइनल लोकेशन सर्वे स्वीकृत मिलने की जानकारी मिली है जोकि लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशबरी है।

    गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला-चंडीगढ़ के मध्य बढ़ती यात्री संख्या के मद्देनजर रेलमंत्री के समक्ष इस मांग को उठाया था जिसके बाद रेलमंत्री द्वारा इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई करते हुए अम्बाला-चंडीगढ़ के मध्य तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण हेतु “फाइनल लोकेशन सर्वे” की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

    सर्वे के उपरांत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी से चंडीगढ़ मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्ग, विद्यार्थी, व्यापारी एवं श्रमिक आवागमन करते हैं। वर्तमान में बस सेवाओं और निजी वाहनों पर निर्भरता अधिक है, इससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। इस नई रेल लाइन के शुरू होने से न केवल यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीसरी और चौथी रेल लाइन का सर्वे जल्द पूरा होगा।

    रेललाइन बनने से कई राज्यों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

    अम्बाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर तीसरी और चौथी रेल लाइन की सख्त आवश्यकता है क्योंकि इस समय दो रेललाइन ही इस व्यस्तम रेलमार्ग पर है। अम्बाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के लाखों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं जिस कारण इस रेलमार्ग पर परिचालित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है।

    इसके अलावा अम्बाला छावनी प्रमुख सैन्य और औद्योगिक केंद्र है जबकि राज्य की राजधानी चंडीगढ़ के मध्य प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। इस दोनों शहरों के मध्य कनेक्टिविटी बेहतर होने से क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का जीवन आसान होगा।

    डेराबस्सी से जीरकपुर बाईपास तक एलीवेटिड हाइवे, वाहन चालकों का घटेगा समय : अनिल विज

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला से चंडीमंदिर, कालका-शिमला का सफर अब पहले से आसान होगा। डेराबस्सी से जीरकपुर बाईपास की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 10 किलोमीटर लंबा एलीवेटिड (जमीन से ऊंचा) रोड बनाया जाएगा ताकि अम्बाला से आने वाले वाहनों को सीधा बिना रूके जीरकपुर बाईपास पर जोड़ा सके और जीरकपुर बाईपास से वह सीधे चंडीमंदिर, कालका व शिमला के लिए जा सके। यह 10 किलोमीटर लंबा नया एलीवेटिड रोड निर्माणाधीन अम्बाला-मोहाली हाईवे से शुरू होकर सीधा जीरकपुर बाईपास पर मिलेगा जिसपर लगभग 1464 करोड़ की लागत लगेगी। इस नई सड़क के बनने से वाहन चालकों के समय की बचत होगी। यह रोड डेराबस्सी के रज्जो माजरा से शुरू होकर जीरकपुर बाईपास पर जोड़ी जाएगी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सिफारिश की थी और अब इसपर काम होने पर उन्होंने मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगर ईरान गई तो नहीं छोड़ेंगे… खामेनेई पर बयान के बाद डरीं Elnaaz Norouzi
    Next Article हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM मान ने नशों के खिलाफ साझा

      March 3, 2026

      ‘उड़ता पंजाब’ से ‘रंगला पंजाब’, पंजाब नशों के विरुद्ध दुनिया की सबसे योजनाबद्ध जंग लड़ रहा है: बलतेज पन्नू

      March 3, 2026

      मिडिल ईस्ट में तनाव, पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन शुरू

      March 2, 2026

      हर मौसम के लिए परमानेंट AC टेंट सिटी, संगत को समर्पित

      March 2, 2026

      शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस बोले- इस वर्ष ग्रीन होला मोहल्ला मनाया जाएगा; सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

      March 2, 2026

      CM नायब सिंह सैनी बोले- पंजाब गुरुओं की धरती, तप-त्याग और

      March 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा होंगे’, Anurag Dobhal के आखिरी व्लॉग से मचा हड़कंप

      By श्वेता चौहानMarch 5, 2026

      Anurag Dobhal Family Allegations Anurag Dobhal Family Allegations: अनुराग डोभाल का आखिरी वीडियो: पॉपुलर यूट्यूबर…

      भारत में 180 उड़ानें प्रभावित, ईरान में अब तक 1000 लोगों की मौत

      March 5, 2026

      हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

      March 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.