Close Menu
    What's Hot

    देशभर में भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली-NCR और यूपी में कैसा रहेगा मौसम? जानें वेदर अपडेट

    August 5, 2026

    US में नौकरी का सपना हुआ महंगा, पढ़ाई के बाद लौटना होगा वापस, नहीं तो 1 करोड़ रुपये का शुल्क

    August 5, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: हरियाणा में बना चक्रवात, UP-बिहार में मूसलाधार; 5 अगस्त के मौसम पर IMD का अलर्ट

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      US में नौकरी का सपना हुआ महंगा, पढ़ाई के बाद लौटना होगा वापस, नहीं तो 1 करोड़ रुपये का शुल्क

      August 5, 2026

      Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National

      August 5, 2026

      UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

      August 4, 2026

      नदियों में बह रहा तेजाबी पानी! राजस्थान सरकार को SC ने लगाई फटकार, नागरिकों को जहर देना शर्मनाक

      August 4, 2026

      तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन रिहा

      August 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: हरियाणा में बना चक्रवात, UP-बिहार में मूसलाधार; 5 अगस्त के मौसम पर IMD का अलर्ट
    हरियाणा

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: हरियाणा में बना चक्रवात, UP-बिहार में मूसलाधार; 5 अगस्त के मौसम पर IMD का अलर्ट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 5, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Today Weather Live: देश में मानसून इस बर अलग ही रंग दिखा रहा है. कभी रौद्र रूप धारण कर लेता है तो कभी बारिश ही नहीं होती है. लेकिन 5 अगस्त से मौसम का मिजाज कई राज्यों में बिगड़ा रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों पर है. यहां बारिश के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में मौसम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. खासकर उन लोगों को सावधानी बरतनी होगी, जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा करनी है. खुले इलाकों में रहने वाले लोगों और किसानों के लिए भी बिजली गिरने और तेज आंधी का खतरा बना हुआ है.

    मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजह हरियाणा और आसपास के इलाकों में बना ऊपरी वायु साइक्लोनिक सर्कुलेशन है. इसका असर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर दिखाई दे रहा है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. इन वेदर सिस्टम के कारण उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो सकता है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट दिया है. कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की आशंका है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन और अचानक जलभराव जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.

    पंजाब और हरियाणा में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. (AP)

    • देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है. तेज हवाओं के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचे जोखिम बढ़ा सकते हैं. खासकर ग्रामीण इलाकों में किसानों को मौसम बिगड़ने पर खेतों में जाने से बचना चाहिए. दूसरी तरफ शहरों में जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है. दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हवा का असर दिखाई देगा, जबकि यूपी और बिहार में कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है.
    • मौसम का यह सिस्टम सिर्फ उत्तर भारत तक सीमित नहीं है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा. दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है. समुद्र के आसपास रहने वालों के लिए तेज हवाओं और ऊंची लहरों का खतरा भी बना हुआ है. ऐसे में 5 अगस्त को मौसम का हाल जानना सिर्फ जानकारी की बात नहीं है, बल्कि यात्रा और रोजमर्रा की गतिविधियों की प्लानिंग के लिए भी जरूरी है.

    दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

    दिल्ली में 5 अगस्त को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. IMD ने राजधानी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी सामने आ सकती है. दिल्ली से सटे NCR के हिस्सों में भी मौसम का असर दिखाई देगा. तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान लोगों को सावधानी बरतनी होगी.

    UP में गरज-चमक के साथ बरसेगा पानी, 60 KM की रफ्तार से हवा

    उत्तर प्रदेश में 5 अगस्त को मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर, बिजनौर, बहराइच, बलरामपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी, अमेठी, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सीतापुर और देवरिया समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. तेज बारिश के दौरान सड़क पर दृश्यता कम हो सकती है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

    बिहार में मूसलाधार बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

    बिहार में 5 अगस्त को बारिश का असर काफी व्यापक रहने वाला है. पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, सीवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में भारी से मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. पटना में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उत्तर-पश्चिम बिहार के आसपास बने ऊपरी वायु साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बारिश बढ़ाने में अहम हो सकता है. कई इलाकों में वज्रपात और तेज हवा की स्थिति भी बन सकती है.

    मध्य प्रदेश में 5 और 6 अगस्त को मौसम सक्रिय रहने वाला है. (AP)

    झारखंड में भारी बारिश के साथ 60 KM तक दौड़ेगी हवा

    झारखंड में 5 अगस्त को कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. साहेबगंज, दुमका, देवघर, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, धनबाद, रामगढ़ और हजारीबाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. रांची में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचना चाहिए.


    1785890890 Haryana News हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाच 87112

    राजस्थान में बारिश के साथ तूफान, इन जिलों पर नजर

    राजस्थान में भी 5 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. हनुमानगढ़, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, बारां, करौली और जैसलमेर में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश और तेज हवा का असर स्थानीय यातायात पर पड़ सकता है. ग्रामीण इलाकों में किसानों को भी मौसम बिगड़ने के दौरान खेतों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है.

    MP में आंधी-बारिश का जोर, कई जिलों में अलर्ट

    मध्य प्रदेश में 5 और 6 अगस्त को मौसम सक्रिय रहने वाला है. टीकमगढ़, भिंड, छतरपुर, रीवा, कटनी, सिवनी, बालाघाट, विदिशा और अशोकनगर में आंधी और बारिश की चेतावनी है. भोपाल में 5 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर दिखाई दे सकता है. कई जगहों पर अचानक बारिश होने से सड़क और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है.

    All India weather warning for next 7 days

    (i) Isolated heavy to very heavy rainfall likely over Northeast & adjoining East India during next 2 days and isolated heavy rainfall for subsequent 5 days. Isolated extremely heavy rainfall (≥ 21cm) likely over Sub-Himalayan West… pic.twitter.com/gfZwejx27O



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौसम अलर्ट: IMD ने जारी कर दी है चेतावनी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-NCR में हैं तो हो जाएं सावधान, जमकर बरसेंगे बादल | State
    Next Article US में नौकरी का सपना हुआ महंगा, पढ़ाई के बाद लौटना होगा वापस, नहीं तो 1 करोड़ रुपये का शुल्क
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

    August 5, 2026

    हरियाणा में मिलावटखोरों पर होगा शिकंजा, 5 फूड सेफ्टी वैन फिर शुरू होंगी; 28 नई मोबाइल लैब जुड़ेंगी

    August 4, 2026

    बंद था होटल का कमरा, अंदर चल रही थी मौज, रेड पड़ी तो टेंशन में आ गई चंडीगढ़ पुलिस

    August 4, 2026

    सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा का अधिकारियों को निर्देश, CM की हर घोषणा को प्राथमिकता से करें पूरा

    August 4, 2026

    ‘काम पर ही नहीं जा पाया’, कपड़ा मार्केट से मॉडल टाउन तक बारिश ने खोली अंबाला निगम की पोल

    August 4, 2026

    हरियाणाः ‘बच्चे पर ‘बुरी आत्मा’ का साय’, नूंह में मौलवी के पास बेटे का इलाज करवाने गई महिला से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    देशभर में भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली-NCR और यूपी में कैसा रहेगा मौसम? जानें वेदर अपडेट

    By परवेश चौहानAugust 5, 2026

    IMD Weather Forecast Today: देशभर में मॉनसून का कहर जारी है। देश के लगभग हर…

    US में नौकरी का सपना हुआ महंगा, पढ़ाई के बाद लौटना होगा वापस, नहीं तो 1 करोड़ रुपये का शुल्क

    August 5, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: हरियाणा में बना चक्रवात, UP-बिहार में मूसलाधार; 5 अगस्त के मौसम पर IMD का अलर्ट

    August 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.