
कल दोबारा होगा ट्विशा शर्मा के शव का पोस्टमार्टम
Twisha Sharma, (द भारत ख़बर), भोपाल: एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा के पति को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने समर्थ का 7 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। वहीं, ट्विशा के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। इससे पहले शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस समर्थ को जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची थी। उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया। थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर फोर्स तैनात रही।
कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया। मामले में शनिवार दोपहर एक बजे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें कहा, पुलिस ने कोर्ट से समर्थ की 7 दिन की रिमांड मांगी है। उससे डिटेल में पूछताछ की जाएगी ताकि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा सके।
दिल्ली एम्स की टीम करेंगी शव का पोस्टमार्टम
ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम रविवार को होगा। इसके लिए एम्स दिल्ली ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल टीम बनाई है। यह टीम आधुनिक उपकरणों के साथ आज शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से रवाना हुई। टीम रात में भोपाल पहुंच जाएगी।
मेकअप कराते ट्विशा का सीसीटीवी फुटेज सामने आया
इधर, ट्विशा शर्मा के आखिरी मेकअप का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही है। वीडियो में वह सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है। ब्यूटी पार्लर ट्विशा के ससुराल से करीब 100 मीटर दूर बताया गया है।
गिरिबाला की जमानत रद्द करने की मांग, सोमवार को सुनवाई
ट्विशा शर्मा के परिजनों की ओर से भोपाल कोर्ट में गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया है। इस आवेदन पर सोमवार को सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आई, पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना
