Close Menu
    What's Hot

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026

    हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

    June 19, 2026

    24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में हवा की हालत फिर हुई खराब
    दिल्ली

    दिल्ली में हवा की हालत फिर हुई खराब

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Pollution : दिल्ली में हवा की हालत फिर हुई खराब
    Delhi Pollution : दिल्ली में हवा की हालत फिर हुई खराब

    287 पहुंचा एक्यूआई, दोबारा छाई स्मॉग की चादर

    Delhi Pollution (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पिछले सप्ताह राजधानी दिल्ली और आसपास के एरिया में हुई बारिश से वातावरण में छाई प्रदूषण की परत धुल गई थी। जिसके बाद एक्यूआर्ई 155 तक पहुंच गया था और दिल्ली के लोगों को कई माह बाद साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला था। लेकिन यह राहत मात्र दो दिन ही मिली और सोमवार से दोबारा दिल्ली की हवा में प्रदूषण के रूप में जहर घुल गया। सोमवार को जहां एक्यू आई 241 पर पहुंचा वहीं आज यह बढ़कर 287 पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तेज हवा के साथ बारिश की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो एक बार फिर से दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिल सकती है।

    आज इतना रहा एक्यूआई

    सीपीसीबी द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों की बात करें तो आज यानि मंगलवार सुबह 7.30 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 287 था, जो हवा की ‘खराब’ कैटेगरी में आता है। इससे पहले, सोमवार को एक्यूआई 241 था, जो भी खराब कैटेगरी में था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है।

    आनंद विहार में एक्यूआई 362, चांदनी चौक में 319, आईटीओ में 312, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास एक्यूआई 240, पांडव नगर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के पास एक्यूआई 362 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में आता है। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा में एक्यूआई 219, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 226 और गाजियाबाद में एक्यूआई 302 रिकॉर्ड किया गया है।

    तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते जहां आज फिर से बारिश होने की संभावना है वहीं तेज हवा भी चलेगी। जिससे एक तरफ जहां ठंड का असर बढ़ेगा वहीं प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। ज्ञात रहे कि बीते शुक्रवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में तेज हवाओं के चलने के साथ ही अच्छी बारिश हुई थी जिससे प्रदूषण में काफी कमी आई थी और लोगों को सांस लेने के लिए साफ हवा मिली थी।

    मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। अल सुबह से दोपहर के बीच गर्जन वाले बादल बनने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। दोपहर से रात के दौरान भी वर्षा के कुछ दौर और हो सकते हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 व नौ डिग्री रहने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें : Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत और यूरोपीय संघ के बीच डील फाइनल : अग्रवाल
    Next Article फरार मुख्य आरोपी कुबेर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026

      मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      PM Narendra Modi: पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की…

      हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

      June 19, 2026

      24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.