
US-Iran War, (द भारत ख़बर), वाशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर हमलों का सिलसिला जारी है। होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का एएच -64 अपाचे हेलिकॉप्टर गिरने के बाद जवाब में अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए हैं। हालांकि पहली बार ड्रोन बोट से बचाव अभियान चलाकर दोनों पायलटों को बचा लिए गया। ईरान भी पीछे नहीं हट रहा है। उसने अमेरिका के बहरीन स्थित नौसेना के बेड़े पर ड्रोन से हमले किए हैं।
होर्मुज के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था यूएस का ‘अपाचे’
बता दें कि होर्मुज के समीप सोमवार को यूएस आर्मी का अपाचे हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अपने हेलीकॉप्टर को गिराने का आरोप लगाया था। हालांकि तेहरान ने इन आरोपों को खारिज किया था। यूएस आर्मी ने बताया कि नौसना व वायुसेना के फाइटर्स ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी कंट्रोल स्टेशन, उसके एयर डिफेंस व निगरानी रडार ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।
सरकार ने की चेतावनी सायरन बजने की पुष्टि
अमेरिका एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान द्वारा बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े पर ड्रोन हमलों को लेकर वहां की सरकार ने भी चेतावनी सायरन बजने की पुष्टि की है। ईरान ने यह भी कहा, उसने जॉर्डन सहित क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर 21 हमले किए हैं। हालांकि अमेरिका ने ईरान के इन दावों को खारिज कर दिया है।
दो सप्ताह में हम जीत की घोषणा करेंगे : ट्रंप
ट्रंप ने रिपब्लिकन रैली के दौरान आरोप लगाया था कि हेलिकॉप्टर ईरान ने गिराया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगले दो सप्ताह में हम ईरान पर जीत की घोषणा करेंगे। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बढ़त बरकरार रखे हुए है और अगले दो सप्ताह में ‘टोटल विक्ट्री’ का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा, इससे तेल के दाम भी घटेंगे।दूसरी तरफ इजराइल भी ईरान पर हमलों में पीछे नहीं है। देश की सेना के प्रमुख एयाल जामिर ने कहा कि हाल का अभियान केवल शुरुआत थी और अगर आवश्यकता हुई तो इजराइल ईरान पर और मेजर अटैक करने के लिए तैयार है।
ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को चेताया
ईरान-इजरायल में टेंशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को चेताया कि संघर्ष बढ़ाने पर इजराइल इंटरनेशनल लेवल पर अलग-थलग पड़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक अब दोनों नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। एएच -64 अपाचे हेलिकॉप्टर होर्मुज के समीप समुद्र में गिर गया था। हालांकि दोनों पायलटों बचा लिए गया। यह पहला मौका है जब यूएस सेना ने समुद्र में ड्रोन बोट से बचाव अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें : PM Modi News: मोदी के नाम एक और कीर्तिमान, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री
