Close Menu
    What's Hot

    राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

    April 28, 2026

    हरियाणा शिक्षा विभाग का 400 करोड़ रुपये का बजट लैप्स, 15 अहम प्रोजेक्ट अटके

    April 28, 2026

    जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, AAP नेताओं ने फैसले का पुरजोर समर्थन किया

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ट्रंप के भारत के प्रति नजरिये से अमेरिकी सांसद निराश
    Breaking News

    ट्रंप के भारत के प्रति नजरिये से अमेरिकी सांसद निराश

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-US Trade Relations : ट्रंप के भारत के प्रति नजरिये से अमेरिकी सांसद निराश
    India-US Trade Relations : ट्रंप के भारत के प्रति नजरिये से अमेरिकी सांसद निराश

    कहा, ट्रंप ने नीति न बदली तो भारत को हमेशा के लिए खो देंगे

    India-US Trade Relations (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : इस साल जून से भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार पेंचीदा हो रहे हैं। इसकी वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत के प्रति रवैया। जून में जहां भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को टालने में अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी अहम भूमिका का राग अलापा वहीं भारत ने इसमें किसी बाहरी व्यक्ति के शामिल होने की संभावना को पूरी तरह से नकार दिया।

    जिससे ट्रंप भारत से नाराज हो गए और उन्होंने भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। तब से लेकर अब तक दोनों देशों में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं लेकिन संबंध सामान्य नहीं हो पाए हैं। अमेरिका के रवैये के चलते भारत ने व्यापार के लिए दूसरे विकल्प तलाश करने शुरू कर दिए हैं ताकि अमेरिका पर निर्भरता कम की जा सके। इसी बीच अमेरिकी सांसदों ने भारत और अमेरिका के बीच चल रहे माहौल पर चिंता व्यक्त की है।

    ट्रंप भारत को अमेरिका से दूर धकेल रहे

    कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट सांसद ने कहा, ट्रंप ने भारत को अमेरिका से दूर धकेला और रूसी साम्राज्य को सशक्त बनाया है। यह वह विरासत नहीं है, जिस पर किसी राष्ट्रपति को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा, जब इतिहास की किताबें लिखी जाएंगी और बताया जाएगा कि भारत के प्रति ट्रंप की शत्रुता कहां से शुरू हुई, तो वे ऐसी चीज की ओर इशारा करेंगी, जिसका हमारे दीर्घकालिक रणनीतिक हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

    ट्रंप की नीतियां स्थाई संबंधों को नुकसान पहुंचा रहीं

    भारत के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां रणनीतिक विश्वास और आपसी हितों को वास्तविक और स्थायी नुकसान पहुंचा रही हैं। यदि ट्रंप ने अपना रुख नहीं बदला, तो वह भारत को खो देने वाले राष्ट्रपति साबित होंगे। शीर्ष अमेरिकी सांसद सिडनी कमलागर-डोव ने गुरुवार को दक्षिण और मध्य एशिया विदेश मामलों की उपसमिति की बैठक में ये बातें कहीं। सिडनी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को हुई क्षति की भरपाई के लिए वाशिंगटन को तत्काल कदम उठाने होंगे। सिडनी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हाल के दिल्ली दौरे के दौरान एक ही कार में सवार मोदी-पुतिन की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह पोस्टर हजार शब्दों के बराबर है।

    सबसे बड़ी समस्या उच्च टैरिफ

    ध्रुव जयशंकर ने कहा कि 1998 के बाद से भारत-अमेरिका रिश्ते कई दौरों से गुजरे हैं, न्यूक्लियर प्रतिबंधों से लेकर रक्षा, व्यापार, टेक और रणनीति में करीबी साझेदारी तक। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इन रिश्तों में अब एक प्रकार की राजनीतिक ठहराव की स्थिति दिख रही है। उनके मुताबिक सबसे बड़ी बाधा ट्रेड और टैरिफ विवाद हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने हाल के वर्षों में कई व्यापार समझौते किए हैं और अमेरिका के साथ भी समाधान करीब दिख रहा है।

    ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : खालिस्तानी आतंकी की धमकी के बाद राजधानी में अलर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में बच्चे ने रची अपने ही ‘अपहरण’ की साजिश, फिरौती के लिए पिता को खुद किया कॉल
    Next Article डॉलर के मुकाबले फिर लुढ़का रुपया
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      By अंकित कुमारApril 28, 2026

      Punjab News: राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट विस्फोट में एक व्यक्ति…

      हरियाणा शिक्षा विभाग का 400 करोड़ रुपये का बजट लैप्स, 15 अहम प्रोजेक्ट अटके

      April 28, 2026

      जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, AAP नेताओं ने फैसले का पुरजोर समर्थन किया

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.