15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण समारोह, राजभवन में तैयारियां शुरू
Bihar CM, (द भारत ख़बर), पटना: बिहार का नया सीएम कौन होगा। इसका ऐलान कल हो जाएगा। नाम के ऐलान के बाद 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो चुकी है। राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने पटना डीएम, एसपी और एसएसपी समेत सीनियर अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
इससे पहले राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे थे। कुल मिलाकर बिहार में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर अब पूरी तरह साफ होने वाली है। अगले दो दिनों में न सिर्फ मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा, बल्कि नई सरकार का पूरा ढांचा भी तय हो जाएगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।
कल इस्तीफा देंगे नीतीश
जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कल 3.30 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। कल 2 बजे प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। वहीं 3 बजे जदयू विधायक दल की बैठक होगी।
शिवराज सिंह चौहान करेंगे नए सीएम के नाम का ऐलान
इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। शाम 4 बजे शिवराज सिंह चौहान नए सीएम के नाम का ऐलान करेंगे। 15 अपैल को सुबह 11 बजे शपथ समरोह का आयोजन किया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम भी हो सकते है शामिल
14 अप्रैल को पीएम मोदी पटना आ सकते हैं। वे पटना में ही रात को रुकेंगे। अगले दिन 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। PM के दौरे को लेकर स्टेट हैंगर से लोकभवन तक बैरिकेडिंग की जा रही है।
ये भी पढ़ें: आज से अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी करेगा

