Apple Pay: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने अपना पेमेंट ऐप्लिकेशन Apple Pay भारत में लॉन्च कर दिया है। शुरुआत में Apple ने भारत में Apple Pay के लिए Axis Bank के साथ पार्टनरशिप की है। फिलहाल Axis Bank के eligible Visa और Mastercard credit cards को Apple Wallet में जोड़कर Apple Pay के जरिए पेमेंट किया जा सकता है। वहीं RuPay कार्ड को शुरुआती लॉन्च में सपोर्ट नहीं मिला है।
कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट
Apple Pay के जरिए यूजर्स अपने iPhone, Apple Watch या iPad से स्टोर, ऐप और ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। Mac के लिए सपोर्ट बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। Apple Pay में कार्ड की पूरी जानकारी हर पेमेंट के दौरान शेयर करने के बजाय टोकनाइज्ड कार्ड डीटेल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि ट्रांजैक्शंस को फेस आईडी, टच आईडी या डिवाइस पासकोड से ऑथेंटिकेट किया जा सकता है।
Apple Pay सेटअप करने का तरीका
अपने iPhone में Apple Pay सेटअप करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Wallet ऐप खोलें और ऊपर दिए गए प्लस (+) आइकन पर टैप करें।
Apple Pay में क्रेडिट या डेबिट कार्ड कैसे जोड़ें?
- वॉलेट ऐप खोलें और (+) बटन पर क्लिक करें।
- Debit or Credit Card का विकल्प चुनें और Continue पर टैप करें।
- अपने कार्ड को फोन के पिछले हिस्से पर रखें ताकि वह स्कैन हो जाए या आप डिटेल्स मैन्युअल रूप से भी टाइप कर सकते हैं।
- नियम और शर्तें (Terms & Conditions) स्वीकार करें।
- बैंक द्वारा OTP या SMS से कार्ड की पुष्टि (Verify) करें।
Apple Pay से पेमेंट कैसे करें
ऑफलाइन स्टोर पर
- अपने iPhone के साइड या होम बटन पर दो बार (Double-click) क्लिक करें।
- Face ID, Touch ID या पासकोड से पहचान की पुष्टि करें।
- फोन के ऊपरी हिस्से को कार्ड मशीन के पास ले जाएं।
- ऑनलाइन/ऐप्स में: खरीदारी के समय भुगतान के लिए Apple Pay चुनें और Face ID से वेरीफाई करें।

